मेरठ। खाकी को शर्मसार करने वाला एक और गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ रक्षक ही भक्षक बन बैठा। मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने सीओ दौराला के हमराह (escort) सिपाही विवेक चौधरी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। सिपाही पर एक महिला ने शादी और नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर से हत्या कराने की धमकी देने जैसा संगीन आरोप लगाया है।READ ALSO:-रील बनाने का जानलेवा जुनून! मेरठ CCSU हॉस्टल में आधी रात को 'पेट्रोल बम' का धमाका, नाचते छात्रों का वीडियो वायरल, 200 पर गिरी गाज!
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
दो दिन पहले एक पीड़िता हिम्मत जुटाकर एसएसपी दफ्तर पहुंची और सिपाही विवेक चौधरी के खिलाफ सबूतों के साथ अपनी दर्दनाक आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
प्रेमजाल, नौकरी का लालच और दुष्कर्म
\r\n\r\n
पीड़िता के अनुसार, इस पूरे मामले की शुरुआत अगस्त 2024 में हुई, जब सिपाही विवेक चौधरी ब्रह्मपुरी थाने में तैनात था। पीड़िता का भाई किसी काम से थाने आया था, जहाँ सिपाही ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद सिपाही ने महिला से बातचीत शुरू कर दी और उसे पुलिस में नौकरी लगवाने का सब्जबाग दिखाया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
आरोप है कि 14 सितंबर को सिपाही ने महिला को सदर थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया। वहां उसने महिला को नशीला पदार्थ मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
शादी का वादा और गैंगस्टर की धमकी
\r\n\r\n
जब महिला ने होश में आने पर शिकायत करने की बात कही, तो सिपाही विवेक ने उससे शादी करने का वादा कर उसे चुप करा दिया। लेकिन इसके बाद वह अपने वादे से मुकर गया। उसने अपना तबादला कंकरखेड़ा थाने में करा लिया और सीओ दौराला का हमराह बन गया। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो सिपाही ने उससे साफ इनकार कर दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि सिपाही के भाई ने उसे हरियाणा के एक कुख्यात गैंगस्टर से जान से मरवा देने की धमकी दी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
जांच सीओ ब्रह्मपुरी के हवाले, सोमवार को होंगे बयान
\r\n\r\n
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सिपाही को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है और जांच की जिम्मेदारी सीओ ब्रह्मपुरी, सौम्या अस्थाना को सौंपी है। जांच उन्हें इसलिए दी गई है क्योंकि घटना के वक्त आरोपी सिपाही ब्रह्मपुरी थाने में ही तैनात था।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि इस मामले में पहले भी दो बार जांच हो चुकी है, लेकिन दोनों बार पीड़िता ने लिखित में दिया था कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती। सिपाही ने भी अपने बचाव में एक ऑडियो पेश किया है। अब इस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जाएगी और सोमवार को पीड़िता और आरोपी सिपाही, दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन