मेरठ। गुरुवार की सुबह मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके के लिए एक ऐसी खबर लेकर आई, जिसने हर सुनने वाले को सन्न कर दिया। यहां 40 साल के जान मोहम्मद ने जहर पीकर अपनी जान दे दी। लेकिन यह सिर्फ एक आत्महत्या नहीं थी, यह एक मजबूर पिता, एक बेबस पति और एक इज्जतदार इंसान की दर्दनाक चीख थी, जिसे उसने मरने से पहले तीन वीडियो में रिकॉर्ड कर दुनिया के सामने रख दिया। ये वीडियो अब सिर्फ सबूत नहीं, बल्कि एक ऐसे सामाजिक दबाव और पारिवारिक कलह का दस्तावेज बन गए हैं, जिसने एक हँसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया।Read also:-मेरठ में खाने पर 'संकट': तेजगढ़ी चौराहे पर कटी गेल गैस पाइपलाइन, 300 घरों में सप्लाई ठप
\r\n\r\n\r\n\r\n
कैमरे के सामने छलके आंसू: "मकान नाम कर दो, नहीं तो उम्रकैद करा देंगे"
\r\n\r\nजान मोहम्मद ने अपनी मौत को गले लगाने से ठीक पहले जो वीडियो बनाए, वे किसी के भी दिल को दहला सकते हैं। कांपती हुई आवाज और बहते हुए आंसुओं के साथ, उसने अपनी 20 साल की शादीशुदा जिंदगी का दुखद अंत बयान किया।
\r\n\r\n 
वीडियो में दर्ज हुई दर्द की दास्तां:
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n पहला वीडियो (3 मिनट 40 सेकेंड): जान मोहम्मद ने रोते हुए कहा, "20 सालों में हम मियां-बीबी में कभी लड़ाई नहीं हुई। पता नहीं अब क्या हुआ कि पत्नी बदल गई।" उसने आरोप लगाया कि उसके साले इसरार, शान मोहम्मद, कासिम, शारिफ और सास उस पर मकान अपने नाम करने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने धमकी दी कि अगर मकान नहीं दिया, तो उसे धारा 307 (हत्या का प्रयास) के झूठे केस में फंसाकर उम्रकैद करवा देंगे। अपनी पांच बेटियों की चिंता में वह टूट चुका था। उसने कहा, "मैं जेल चला गया तो मेरी बेटियों को कौन देखेगा? मां मायके में, बाप जेल में... मेरी बेटियों का क्या होगा?"\r\n \r\n
- \r\n दूसरा वीडियो (4 मिनट 21 सेकेंड): इस वीडियो में जान मोहम्मद की बेबसी और आर्थिक तंगी साफ झलक रही थी। उसने बताया, "पत्नी के इलाज के लिए मैंने यह मकान गिरवी रख दिया, मेरा टेम्पो भी बिक गया। सब खत्म हो गया।" उसने एक खौफनाक आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हीं ससुराल वालों ने 14 साल पहले अपनी एक और बहन रेशमा को जहर देकर मार दिया था। उसने हाथ जोड़कर गुहार लगाई, "मेरे बाद यह मकान सिर्फ मेरी बेटियों को मिलना चाहिए।"\r\n \r\n
- \r\n तीसरा वीडियो (3 मिनट 5 सेकेंड): यह वीडियो उसकी पत्नी शहनाज के लिए एक आखिरी पैगाम जैसा था। उसने कहा, "शहनाज, हम दोनों में इतनी मोहब्बत थी। तूने सब खत्म कर दिया।" उसने आरोप लगाया कि शहनाज ने अपने भाइयों के कहने पर अस्पताल में झूठा बयान दिया कि पति से परेशान होकर उसने तेजाब पिया है। उसने बताया कि जब फैसले की बात आई, तो ससुराल वालों ने फिर वही शर्त रखी - "मकान दे दो, तो फैसला होगा।" हर तरफ से निराश होकर उसने कहा, "इधर भी मरा, उधर भी मरा... इससे बढ़िया जिंदगी खत्म हो जाए।"\r\n \r\n
\r\n\r\n
भाई का खुलासा: "3 महीने पहले भाभी ने खुद पिया था तेजाब, भैया इलाज कराते-कराते बर्बाद हो गए"
\r\n\r\nमृतक जान मोहम्मद के भाई मानु ने इस कहानी के दूसरे पहलू को उजागर किया। मानु के अनुसार, यह पूरा विवाद तीन महीने पहले शुरू हुआ जब भाभी शहनाज ने खुद तेजाब पीकर आत्महत्या की कोशिश की थी।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
मानु ने बताया, "भैया ही उनका इलाज दिल्ली के सफदरजंग जैसे बड़े अस्पतालों में करवा रहे थे। इलाज में उन्होंने अपनी सारी जमा-पूंजी लगा दी। अभी पिछले महीने एक बेटी की शादी की, उसमें भी पड़ोसियों ने मदद की। लेकिन 10 दिन पहले मायके वाले भाभी और तीन बेटियों को ले गए और तब से भैया को लगातार धमका रहे थे। कहते थे- 'तुझे 25 साल के लिए जेल भिजवा देंगे, मकान बिकवा देंगे।' इसी डर ने मेरे भाई की जान ले ली।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस की जांच के केंद्र में 'डिजिटल सुसाइड नोट'
\r\n\r\nजान मोहम्मद होटलों में खाना बनाने का काम करके अपने परिवार का पेट पालता था। उसकी पांच बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे उसने जहर पी लिया। परिवार वाले उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
सूचना पर पहुंची लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के लिए जान मोहम्मद के ये तीन वीडियो 'डिजिटल सुसाइड नोट' की तरह हैं। पुलिस अब इन वीडियो में लिए गए नामों, लगाए गए आरोपों और परिवार के बयानों के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि इस दर्दनाक कहानी के पीछे का पूरा सच सामने आ सके।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.