मेरठ: मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ कुमार राजपूत की सनसनीखेज हत्या के मामले में मंगलवार को जिला कोर्ट में एक अहम मोड़ आया। इस मामले के प्रमुख गवाह कैब ड्राइवर अजब सिंह का एग्जामिनेशन इन चीफ (मुख्य परीक्षण) हुआ। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला उर्फ मोहित की पेशी हुई।READ ALSO:-यूपी में वाहन मालिकों को झटका: कमर्शियल गाड़ियों पर अब 'किस्तों' में राहत खत्म, एकमुश्त जमा करना होगा पूरा टैक्स; प्राइवेट गाड़ियों पर भी शिकंजा
\r\n\r\n\r\n\r\n
कैब ड्राइवर ने जज अनुपम कुमार की अदालत में दोनों आरोपियों को तुरंत पहचान लिया। उसने अदालत को बताया कि हत्या के बाद ये दोनों 14 दिनों तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में घूमे थे।
\r\n\r\n\r\n\r\n
ड्राइवर ने सुनाया यात्रा का पूरा ब्योरा
\r\n\r\nकैब ड्राइवर अजब सिंह ने जज के सामने बयान दर्ज कराते हुए कहा कि ये दोनों वही हैं, जिन्हें वह उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ले गया था।
\r\n\r\n\r\n\r\n
- \r\n
- \r\n यात्रा का विवरण: वादी पक्ष के वकील विजय बहादुर सिंह ने ड्राइवर से कैब बुकिंग, पिक-अप पॉइंट (दिल्ली चुंगी), यात्रा के दौरान घूमने की जगहें (मसूरी, कसोल, शिमला), होटलों में रुकने की अवधि और लौटने तक के सभी सवाल पूछे।\r\n \r\n
- \r\n शादी और पार्टी: ड्राइवर ने बताया कि घूमने के दौरान दोनों ने शॉपिंग की और शिमला के एक मंदिर में शादी भी की। वहां के होटलों में होने वाली पार्टियों में दोनों ड्रिंक लेकर डांस करते थे। उसने कहा कि 14 दिनों तक दोनों के चेहरे पर कोई शिकन या पछतावा नहीं था, वे एक-दूसरे के साथ बहुत खुश थे।\r\n \r\n
- \r\n बदल गया लुक: हालांकि, ड्राइवर ने कहा कि अब आरोपियों का लुक बदल गया है। साहिल के बाल छोटे हो गए हैं और गाल भरने से उसका चेहरा ठीक दिख रहा है। वहीं, मुस्कान का वजन बढ़ गया है, जबकि पहले वह दुबली-पतली थी।\r\n \r\n
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
ड्राइवर ने यह भी बताया कि हत्या के बाद दोनों आरोपी 14 दिनों तक मसूरी, कसोल और शिमला में घूमे थे। इस यात्रा से जुड़ी कई जगहों की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास मौजूद हैं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
बेहोश कर पति को चाकू मारा, फिर किए लाश के टुकड़े
\r\n\r\nमर्चेंट नेवी अफसर सौरभ कुमार राजपूत की हत्या 3 मार्च की रात उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला उर्फ मोहित के साथ मिलकर की थी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
- \r\n
- \r\n कत्ल का तरीका: पहले मुस्कान ने खाने में दवा मिलाकर सौरभ को बेहोश किया। जब वह बेडरूम में सो रहा था, तो मुस्कान ने ही पति के सीने में पहला चाकू मारा।\r\n \r\n
- \r\n लाश को ठिकाना: हत्या के बाद लाश को बाथरूम में ले जाया गया, जहां साहिल ने दोनों हाथ और सिर काटकर धड़ से अलग किया। शव को ठिकाने लगाने के लिए लाश के टुकड़ों को प्लास्टिक के ड्रम में डाला गया और उसमें सीमेंट का घोल भर दिया गया।\r\n \r\n
- \r\n गुमराह करना: परिवार और पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए मुस्कान और साहिल 14 दिन की यात्रा पर शिमला-मनाली चले गए और मुस्कान लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो-फोटो अपलोड करती रही।\r\n \r\n
\r\n\r\n
भाई की सतर्कता से खुला राज
\r\n\r\nइस कत्ल से पर्दा तब हटा, जब 18 मार्च को सौरभ का छोटा भाई राहुल राजपूत उनके ब्रह्मपुरी स्थित घर पर पहुंचा। उसने मुस्कान को साहिल के साथ घूमते देखा। भाई के बारे में पूछने पर मुस्कान सही जवाब नहीं दे सकी। घर के अंदर से बदबू आने पर राहुल ने शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस ने आकर जांच की तो मर्डर का खुलासा हुआ। पुलिस हिरासत में मुस्कान और साहिल ने कत्ल की पूरी कहानी कबूल की थी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
21 नवंबर को होगी जिरह
\r\n\r\nमेरठ सौरभ हत्याकांड मामले में अब तक कुल 12 गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है, जिनमें मृतक के भाई, मां, चाकू और ड्रम विक्रेता, डॉक्टर और सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। ड्राइवर अजब सिंह के बयान दर्ज होने के बाद डिफेंस काउंसिल रेखा जैन ने समय लिया है। अब अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी, जब डिफेंस काउंसिल ड्राइवर से जिरह (Cross-Examination) करेगी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
मेरठ सौरभ हत्याकांड में कैब ड्राइवर अजब सिंह ने कोर्ट में गवाही दी और आरोपी मुस्कान व साहिल को पहचान लिया। ड्राइवर ने बताया कि हत्या के बाद दोनों 14 दिनों तक शिमला-मसूरी में घूमे और शिमला में शादी भी की। इस मामले में अब तक 12 गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है, और अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी जब डिफेंस काउंसिल ड्राइवर से जिरह करेगी।
Sabse pehle comment karne wale banein.