मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के वेदवाड़ा इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा मारा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां एक मकान में पटाखों का अवैध कारोबार चल रहा है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे बनाने का कच्चा माल और पैकिंग सामग्री बरामद की है। हालांकि, पुलिस को मौके पर कोई भी पटाखा बनाते हुए नहीं मिला।READ ALSO:-कानपुर में 'मासूमियत' पर कलंक: 12 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची से किया रेप, मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने का आरोप
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
ग्राउंड फ्लोर पर मिली संदिग्ध सामग्री
\r\n\r\n
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अनिल गुप्ता के मकान में छापेमारी की। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर कुछ बोरियां रखी मिलीं, जिनमें संदिग्ध पाउडर भरा हुआ था। यह पाउडर गंधक और पोटाश होने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल पटाखे बनाने में होता है। इसके अलावा, पुलिस ने पैकिंग स्टिकर और रैपर भी बरामद किए हैं। बरामद सामग्री की पुष्टि के लिए पुलिस ने मौके पर ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को बुलाया, जिसने पाउडर के सैंपल लिए हैं।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
एएसपी जैन ने बताया कि यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई है और मौके से मिले सभी सामान की जांच की जा रही है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
छापेमारी पर पहुंचे नेता और व्यापारी
\r\n\r\n
पुलिस की छापेमारी की सूचना मिलते ही स्थानीय भाजपा नेता और कई कारोबारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया और पुलिस के साथ उनकी तीखी बहस भी हुई। हालांकि, पुलिस ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन