कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बेहद ही चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 12 वर्षीय नाबालिग ने 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका 8 वर्षीय दोस्त बाहर पहरा दे रहा था। इस घटना के पीछे दोनों लड़कों द्वारा मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
चॉकलेट का लालच और दरिंदगी
\r\n\r\nयह घटना जाजमऊ के छबीलेपुरवा इलाके में बुधवार की रात हुई। छह साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी मोहल्ले के ही 12 और 8 साल के दो किशोरों ने उसे चॉकलेट का लालच देकर बहलाया। वे बच्ची को पास ही एक सुनसान मकान में ले गए, जहाँ 12 वर्षीय आरोपी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया, जबकि उसका 8 वर्षीय साथी बाहर पहरा दे रहा था।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
लोगों ने पकड़ा, पुलिस ने की कार्रवाई
\r\n\r\nबच्ची के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पहरा दे रहा 8 साल का किशोर भागने में सफल रहा, लेकिन दुष्कर्म करने वाले नाबालिग को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलते ही बच्ची के परिजन और पुलिस मौके पर पहुँचे। बाद में पुलिस ने फरार किशोर को भी हिरासत में ले लिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस ने बच्ची को तुरंत मेडिकल जांच के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा। एसीपी कैंट आकांक्षा पांडेय ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है और दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। बच्ची के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
अश्लील वीडियो बने अपराध की वजह
\r\n\r\nपुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में नाबालिगों ने बताया है कि वे मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखा करते थे, और उसी की वजह से उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस के सामने आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। चूंकि दोनों आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए उन्हें जुवेनाइल कोर्ट में पेश करके बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जाएगा। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.