मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना कस्बे में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब मोहल्ला मुन्नालाल में कुछ घरों की दीवारों पर "आई लव मोहम्मद" लिखे पोस्टर चिपके हुए पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत मौके पर पहुंचकर इन सभी पोस्टरों को हटवा दिया। पुलिस ने इस हरकत को माहौल खराब करने की कोशिश बताया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।READ ALSO:-धर्म, धोखा और हत्या! 'महामंडलेश्वर' पूजा के इश्क ने ली शोरूम मालिक की जान? पिता बोले- शादी का दबाव बना रही थी
\r\n\r\n\r\n\r\n
किसके घरों पर चिपकाए गए पोस्टर?
\r\n\r\nपुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये पोस्टर मुख्य रूप से इमरान भोला, इरशाद, फुरकान और गुलफाम नामक व्यक्तियों के घरों पर चिपकाए गए थे। चौकी इंचार्ज मनोज शर्मा पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और तत्काल प्रभाव से सभी पोस्टरों को हटवा दिया। पुलिस ने ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
मकान मालिकों ने जताई अनभिज्ञता, शरारती तत्वों पर शक
\r\n\r\nइस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिन मकानों पर पोस्टर चिपकाए गए थे, उनके मालिकों ने इस पूरी घटना से अपनी अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें बिल्कुल नहीं पता कि ये पोस्टर किसने और कब लगाए। मकान मालिकों ने आशंका जताई कि किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर माहौल खराब करने के इरादे से यह हरकत की है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस का सख्त रुख: 'माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई'
\r\n\r\nचौकी इंचार्ज मनोज शर्मा ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन लगातार लोगों से घरों या सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के भड़काऊ या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्टर, बैनर या नारे न लगाने की अपील कर रहा है। इसके बावजूद ऐसी घटना का सामने आना बेहद गंभीर और चिंताजनक है।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है और दोषियों को जल्द से जल्द चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने देर रात मोहल्ले में गश्त भी की और लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह या शरारती गतिविधि में शामिल न हों। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी किसी भी हरकत पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Sabse pehle comment karne wale banein.