मेरठ, दौराला। दौराला कस्बे की दौलतराम कॉलोनी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती अपने परिवार से हुए विवाद के बाद पड़ोस में रहने वाली 13 और 12 साल की दो सगी बहनों को लेकर लापता हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
लापता हुई युवती की पहचान पूजा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सरूरपुर थाना क्षेत्र के करनावल गांव की रहने वाली है और फिलहाल दौलतराम कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही थी। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को पूजा का अपने परिवार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद, वह पड़ोस में रहने वाली दो किशोरियों को अपने साथ लेकर कहीं चली गई।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
जब देर शाम तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिला, तो घबराए हुए परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में पूजा दोनों लड़कियों के साथ दौराला रेलवे स्टेशन के पास दिखाई दी। इसके अलावा, पुलिस ने पूजा के मोबाइल की लोकेशन भी ट्रेस की, जो तीन बार दौराला रेलवे स्टेशन पर ही मिली।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन पुलिस टीमों का गठन किया है। ये टीमें आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही हैं और तीनों की तलाश में जुट गई हैं। हालांकि, सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने यह स्पष्ट किया है कि यह अपहरण का मामला नहीं है, बल्कि युवती आपसी विवाद के बाद किशोरियों को अपने साथ ले गई है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस का अनुमान है कि या तो पूजा ने रेलवे स्टेशन के पास अपना मोबाइल फेंक दिया है या फिर वह दोनों बच्चियों के साथ कहीं आसपास ही छिपी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और तीनों की जल्द से जल्द सुरक्षित तलाश के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन