मेरठ: शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से 4.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस घटना में महिला ने मुख्य आरोपी समेत छह लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का भी सनसनीखेज आरोप लगाया है। यह मामला तब सामने आया, जब सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
नौकरी के लालच में मिली धोखा
\r\n\r\nगाजियाबाद की रहने वाली पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि मार्च 2024 में वह लखनऊ में एक काम से गई थी। वहीं उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जिसने उसे सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने खुद को एक प्रभावशाली व्यक्ति बताया और शिक्षा विभाग में नौकरी के बदले महिला से 4.50 लाख रुपये ले लिए। इस दौरान आरोपी ने महिला को मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में किराए पर एक कमरा भी दिलवा दिया था।
\r\n\r\n\r\n\r\n
एक नहीं, दो बार गैंगरेप का आरोप
\r\n\r\nपीड़िता के अनुसार, पैसों की लेनदेन के बाद अप्रैल महीने में मुख्य आरोपी अपने भांजे और चार अन्य साथियों के साथ उसके कमरे पर पहुंचा। महिला ने आरोप लगाया कि उन सभी ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उन्होंने इस दौरान पीड़िता के अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी दी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
इस घटना के कुछ दिनों बाद, महिला को पता चला कि मुख्य आरोपी किसी अन्य मामले में जेल में बंद है। पीड़िता के मुताबिक, 21 अगस्त को मुख्य आरोपी का भांजा अपने साथियों के साथ फिर उसके कमरे पर पहुंचा और सभी ने मिलकर उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
इस पूरे मामले पर सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने कहा कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.