मेरठ। मेरठ में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मंगलवार को एक छात्रा के वर्तमान और पूर्व प्रेमी के बीच जमकर मारपीट हुई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि छात्र को गोली नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया। यह घटना मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कैंटीन के बाहर हुई है।READ ALSO:-मेरठ में 80 से ज्यादा इलाकों में आज बत्ती गुल: 43 फीडर से जुड़े शहरी क्षेत्रों में बिजली कटौती, जानें आपके इलाके में कब होगी कटौती
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
ऐसे हुआ विवाद, चली गोली
\r\n\r\n
बताया जा रहा है कि एक छात्र अपनी स्कूटी के पास खड़ा होकर एक युवती से बात कर रहा था। तभी दो-तीन बाइकों पर सवार होकर पांच-छह युवक वहां पहुंचे। उन्होंने आते ही छात्र के साथ बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में बदल गई। हमलावरों ने छात्र को लात-घूंसे मारे और उसकी स्कूटी गिरा दी। इसी बीच, एक युवक ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली चलते ही मौके पर अफरातफरी मच गई और आरोपी आसानी से फरार हो गए।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई, सीसीटीवी खंगाले
\r\n\r\n
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल, थाना पुलिस और विवि के सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़िता से पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने बताया कि आरोपी कैमरे में कैद हो गए हैं और उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
वहीं, विवि के कुलपति डॉ. केके सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए एक कमेटी गठित की है। उन्होंने कहा कि कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद दोषी छात्रों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
सुरक्षा पर उठे सवाल
\r\n\r\n
यह घटना विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। परिसर में 80 से अधिक सुरक्षा गार्ड तैनात होने के बावजूद आरोपी खुलेआम मारपीट और फायरिंग करके आसानी से भाग निकले। इस घटना से छात्रों में दहशत का माहौल है और उनके अभिभावक भी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन