मेरठ, सोमवार — मेरठ के सोतीगंज में सोमवार को अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और नगर निगम की टीम को व्यापारियों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस ने दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त करना शुरू किया, लेकिन दिन भर चले हंगामे के बाद, व्यापारियों ने खुद एक ऐतिहासिक फैसला लिया। अब बाजार खुद अतिक्रमण की निगरानी करेगा ताकि सड़कों पर लगने वाले जाम से निजात मिल सके।READ ALSO:-मेरठ में 'परशुराम' के नाम पर हो चौराहा, युवा ब्राह्मण समाज ने उठाई मांग; 25 दिसंबर को होगा विशाल सम्मेलन
\r\n\r\n\r\n\r\n
सड़कों पर 'सामान' बना बवाल की जड़
\r\n\r\nशहर में पिछले एक महीने से चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत सोमवार को ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस की टीम सोतीगंज के नए बाजार में पहुँची। बेगमपुल से भैसाली बस अड्डे तक के इलाके में जाम का सबसे बड़ा कारण सोतीगंज की सड़कों पर फैला सामान है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
जैसे ही पुलिस टीम बाजार में दाखिल हुई, दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और वे अपना सामान समेटने लगे। हालांकि, पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दुकानों के बाहर रखी लोहे की रेलिंग और बाइकों को हटाने के साथ ही कुछ सामान भी जब्त कर लिया। इस पर कुछ दुकानदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। टीआई विनय कुमार शाही के साथ व्यापारियों की जमकर नोकझोंक हुई। हंगामे की खबर पाकर क्षेत्रीय पार्षद सुनीता प्रजापति भी मौके पर पहुंचीं और उनकी भी पुलिस से तीखी बहस हुई।
\r\n\r\n\r\n\r\n
टकराव के बाद सुलह की पहल
\r\n\r\nजब मामला ज्यादा गरमा गया, तो कुछ वरिष्ठ व्यापारियों ने बीच-बचाव किया। उन्होंने पुलिस टीम को आश्वासन दिया कि वे खुद इस समस्या को हल करेंगे और बाजार में दोबारा अतिक्रमण नहीं होने देंगे। व्यापारियों के इस आश्वासन के बाद, पुलिस ने जब्त किया गया सामान वापस लौटा दिया और चेतावनी देकर मौके से लौट गई।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
व्यापारियों का 'ऐतिहासिक' फैसला: खुद हटाएंगे अतिक्रमण
\r\n\r\nदिन भर चले हंगामे के बाद शाम को सोतीगंज के प्रमुख व्यापारियों की एक बैठक हुई। इस बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया गया। सोतीगंज न्यू स्पेयर पार्ट्स मार्किट के अध्यक्ष रमन सहगल ने कहा, "हम प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन कुछ दुकानदारों ने अव्यवस्था फैला दी है।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
बैठक में तय हुआ कि बाजार स्वयं अतिक्रमण की निगरानी करेगा। इसके लिए दो टीमें बनाई गई हैं, जो अगले तीन दिनों तक बाजार में घूम-घूमकर यह सुनिश्चित करेंगी कि कोई भी दुकानदार दुकान के बाहर सामान न रखे। व्यापारियों ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर कोई दुकानदार इस नियम का पालन नहीं करता है, तो बाजार के अन्य व्यापारी उसका साथ नहीं देंगे।
\r\n\r\n\r\n\r\n
यह निर्णय न केवल सोतीगंज की व्यवस्था को सुधारने में मदद करेगा, बल्कि शहर के एक प्रमुख हिस्से में यातायात की समस्या को भी कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.