मेरठ, उत्तर प्रदेश — मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के भड़ौली गांव में शनिवार सुबह BDC मेंबर और भाजपा युवा समिति मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद भड़ाना (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने प्रमोद पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उन्हें तीन गोली लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।READ ALSO:-मेरठ-NCR में रोजगार के द्वार: युवाओं की उन्नति के लिए सरकार को इन 5 मंत्रों पर करना होगा फोकस
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
ताबड़तोड़ फायरिंग और वारदात का तरीका
\r\n\r\n
मृतक प्रमोद भड़ाना पेशे से किसान थे और अपनी राजनीतिक पहचान के साथ ही भाजपा से जुड़े हुए थे।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    घटनाक्रम: शनिवार सुबह करीब आठ बजे प्रमोद अपनी बुग्गी से चारा लेकर भड़ौली और असीलपुर के बीच जा रहे थे।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    हमला: ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में गन्ने के खेत से एक बदमाश अचानक निकला, जिसके दोनों हाथों में पिस्टल थी। उसने ताबड़तोड़ गोली चला दी।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    क्षति: प्रमोद को तीन गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बुग्गी खींच रहे उनके भैंसे को भी दो गोली लगी हैं, जिससे वह घायल हो गया है। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
परिवार ने लगाया गंभीर आरोप, एनकाउंटर की मांग
\r\n\r\n
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के किसान घटनास्थल पर पहुंचे और प्रमोद को खून से लथपथ देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच कर रही है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    आरोपी की पहचान: प्रमोद के चाचा बिरम सिंह ने बताया कि हत्या गांव के ही रॉबिन नामक युवक ने की है। उन्होंने दावा किया कि हत्यारे ने पूरे गांव में करीब 50 से अधिक राउंड फायरिंग की और उसके पास 'बढ़िया वाले हथियार' हैं। चाचा ने बताया कि 4 दिन पहले भी प्रमोद रॉबिन की शिकायत करने गए थे।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    भाई की मांग: मृतक प्रमोद भड़ाना के भाई कृष्ण कुमार उर्फ पप्पू भड़ाना ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, "कम से कम 50 गोली चली है। प्रधान के घर पर भी फायरिंग की गई है। हमारे डेरी पर फायरिंग की गई है। कम से कम चार लोग थे। हमें एनकाउंटर चाहिए।"
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस ने प्रमोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारों की तलाश और पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन