मेरठ। हाई कोर्ट के आदेश के बाद बंद हुए मेरठ के कुख्यात कबाड़ी बाजार में एक बार फिर से देह व्यापार का धंधा शुरू हो गया था। दिल्ली स्थित मिशन मुक्ति फाउंडेशन की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर यहां एक कोठे पर छापा मारा गया। पुलिस ने मौके से किशोरियों, युवतियों समेत कुल 21 महिलाओं को पकड़ा है, जिनमें कुछ बच्चे भी हैं।READ ALSO:-मेरठ में 'स्टैक पार्किंग' हुई अनिवार्य, उल्लंघन करने पर जब्त होगी रकम; MDA बोर्ड बैठक में रिंग रोड समेत कई बड़े फैसले
\r\n\r\n\r\n\r\n
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी चल रहा था धंधा
\r\n\r\nमिशन मुक्ति फाउंडेशन के डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर कबाड़ी बाजार के सभी कोठे बंद कर दिए गए थे। उस समय कोठा संचालिकाओं ने एक हलफनामा देकर वादा किया था कि वे देह व्यापार नहीं कराएंगी, जिसके बाद एक कोठा खोलने की अनुमति दी गई थी। हालांकि, पुलिस को सूचना मिली थी कि इस कोठे में फिर से अवैध धंधा शुरू हो गया है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक को दी गई, जिन्होंने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके बाद एसएसपी ने सीओ कैंट नवीना शुक्ला के नेतृत्व में 40 सदस्यीय टीम का गठन कर छापा मारा।
\r\n\r\n\r\n\r\n
दार्जिलिंग, राजस्थान और नेपाल की युवतियां भी पकड़ी गईं
\r\n\r\nपुलिस टीम ने कबाड़ी बाजार के कोठे में छापेमारी कर जिस्मफरोशी के लिए ग्राहकों को लाने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया। इनके अलावा, यहां से राजस्थान, दार्जिलिंग और नेपाल की रहने वाली 21 महिलाओं को भी पकड़ा गया। टीम के मुताबिक, इन महिलाओं के साथ कुछ बच्चे भी मिले हैं। एसएसपी ने कोठा संचालिकाओं और युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जो नाबालिग हैं, उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
इस छापेमारी में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि जिस जगह पर यह अवैध धंधा चल रहा था, वहीं पास में एक पुलिस चौकी भी बनी हुई है। इसके बावजूद लंबे समय से यह काम पुलिस की नाक के नीचे हो रहा था।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.