मेरठ: अपना खुद का बिजनेस या स्टार्टअप शुरू करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश में एक सुनहरा मौका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फरवरी 2025 में शुरू की गई 'युवा उद्यमी योजना' युवाओं और महिलाओं को बिना ब्याज के लोन और जरूरी ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बना रही है। इस योजना के तहत सरकारी गारंटी पर 5 लाख रुपए तक का इंट्रेस्ट फ्री लोन दिया जाता है, जिससे हजारों लोग अब तक सफल उद्यमी बन चुके हैं और दूसरों को रोजगार भी दे रहे हैं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
स्कीम को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया
\r\n\r\nयह योजना शुरू होने के सिर्फ 8 महीने के भीतर ही युवाओं के बीच खासी लोकप्रिय हो गई है। अब तक पूरे प्रदेश में 2,27,283 लोगों ने आवेदन किया है, जिसमें से 52,276 आवेदनों को मंजूरी भी मिल चुकी है। सरकार ने इस योजना के लिए ₹1000 करोड़ का शुरुआती बजट रखा है और एक साल में 1 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
सबसे ज्यादा आवेदन वाले टॉप 10 जिले:
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n हरदोई\r\n \r\n
- \r\n कौशांबी\r\n \r\n
- \r\n प्रयागराज\r\n \r\n
- \r\n जौनपुर\r\n \r\n
- \r\n कानपुर नगर\r\n \r\n
- \r\n झांसी\r\n \r\n
- \r\n बहराइच\r\n \r\n
- \r\n शाहजहांपुर\r\n \r\n
- \r\n आजमगढ़\r\n \r\n
- \r\n आगरा\r\n \r\n
सबसे ज्यादा लोन मंजूर वाले टॉप 10 जिले:
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n जौनपुर\r\n \r\n
- \r\n आजमगढ़\r\n \r\n
- \r\n लखनऊ\r\n \r\n
- \r\n हरदोई\r\n \r\n
- \r\n कानपुर नगर\r\n \r\n
- \r\n वाराणसी\r\n \r\n
- \r\n आगरा\r\n \r\n
- \r\n अंबेडकरनगर\r\n \r\n
- \r\n प्रयागराज\r\n \r\n
- \r\n कौशांबी\r\n \r\n
\r\n\r\n
एक सफल कहानी: कैरम बोर्ड से कमा रहीं मुनाफा
\r\n\r\nमेरठ की एक सफल उद्यमी ने बताया कि पहले वह कैरम बोर्ड बनाने वाली कंपनी में काम करती थीं। जब उन्हें इस योजना के बारे में पता चला, तो उन्होंने ₹5 लाख का लोन लेकर अपना खुद का बिजनेस शुरू किया। आज वह चार लोगों को रोजगार दे रही हैं और सभी कारीगरों को सैलरी देने के बाद भी हर महीने ₹30 से ₹40 हजार का मुनाफा कमा रही हैं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
योजना के लाभ और शर्तें
\r\n\r\nमेरठ मंडल के उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार के अनुसार, युवा मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं, जैसे कि मसाले, रेडीमेड गारमेंट्स और हर्बल प्रोडक्ट्स। जिला उद्योग केंद्र के सहायक आयुक्त मोहित कुमार ने बताया कि इस स्कीम में लोन लेने वालों को बड़ी राहत मिलती है, क्योंकि:
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n लोन मिलने के बाद 6 महीने तक कोई किश्त नहीं देनी होती।\r\n \r\n
- \r\n 4 साल तक कोई ब्याज नहीं लगता।\r\n \r\n
- \r\n समय पर लोन चुकाने पर दोबारा लोन लिया जा सकता है और लोन की रकम भी बढ़ाई जा सकती है।\r\n \r\n
\r\n\r\n
यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं या कोई जानकारी चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
\r\n\r\nहेल्पलाइन: +91 9129-9871-11, 0522-690-5555 टोल फ्री: 18002962233 ई-मेल: cmyuva.msme@gmail.com
\r\n\r\n