मेरठ, बुधवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को मेरठ को रैपिड और मेट्रो ट्रेन की सौगात दे सकते हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन शहर में चल रही तेज गतिविधियों को इसी भव्य उद्घाटन समारोह से जोड़कर देखा जा रहा है। खासकर NCRTC के भूमिगत बेगमपुल स्टेशन के बाहर जिस तरह दिन-रात काम चल रहा है, उससे साफ है कि इस ग्रैंड शो का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।READ ALSO:-पालतू कुत्ते के नाखून से लगी मामूली खरोंच बनी जानलेवा, गुजरात पुलिस के इंस्पेक्टर की रेबीज से मौत
\r\n\r\n\r\n\r\n
देर रात की तैयारी दे रही बड़े शो के संकेत
\r\n\r\nप्रशासनिक और पुलिस दफ्तरों से छनकर आ रही खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री 30 सितंबर को दिल्ली रोड स्थित शताब्दीनगर स्टेशन से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इस अटकलों को बल तब और मिला जब हाल ही में वरिष्ठ अधिकारियों की गतिविधियां शताब्दीनगर स्टेशन के आसपास देखी गईं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
- \r\n
- \r\n सड़क निर्माण: स्टेशन के गेट नंबर एक और चार के बाहर पोर्कलेन और जेसीबी मशीनों से सड़क चौड़ीकरण और समतलीकरण का काम युद्धस्तर पर जारी है।\r\n \r\n
- \r\n सौंदर्यीकरण: प्रवेश और निकास द्वारों के बाहर एक अलग टीम देर रात तक सौंदर्यकरण के काम में जुटी है।\r\n \r\n
- \r\n पेंटिंग का काम: स्टेशन के बाहर लगी लोहे की साइड वॉल्स को चमकाने और पेंट करने का काम भी तेजी से चल रहा है, जिसे गुरुवार तक पूरा करने का लक्ष्य है।\r\n \r\n
\r\n\r\n
जल्दबाजी के काम से बढ़ी लोगों की परेशानी
\r\n\r\nउद्घाटन की जल्दबाजी में चल रहे इस निर्माण कार्य में कुछ खामियों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासी परेशान हैं। बेगमपुल स्थित कोठी नंबर 81 के निवासी मनोज बताते हैं कि काम शुरू होने के बाद यहां एक पाइप डाला गया था जो अब चोक हो गया है। जरा सी बारिश में ही यहां डेढ़ फुट तक पानी भर जाता है। पास में ही स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर तेजपाल सिंह ने भी बताया कि उन्होंने कई बार अफसरों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन महीनों बाद भी आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला।
\r\n\r\n\r\n\r\n
मेरठ रैपिड-मेट्रो: एक नजर में
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n यह दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर, रैपिडएक्स के चार नियोजित कॉरिडोरों में से पहला है।\r\n \r\n
- \r\n ट्रेन को 180 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ने के लिए डिजाइन किया गया है।\r\n \r\n
- \r\n इसके शुरू होने से दिल्ली से मेरठ की दूरी महज 50 से 55 मिनट में तय हो सकेगी।\r\n \r\n
- \r\n नमो भारत ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक चलेगी।\r\n \r\n