खबरीलाल डेस्क
मेरठ। सेंट्रल मार्केट में बुधवार को सीलिंग की कार्रवाई के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब प्रशासनिक अधिकारियों और व्यापारियों के बीच तीखी बहस छिड़ गई। व्यापारियों के साथ मौके पर मौजूद सपा नेता और व्यापारी नेता जीतू नागपाल ने जैसे ही सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू की, ड्यूटी पर तैनात एडीएम बृजेश सिंह का पारा चढ़ गया।READ ALSO:-मेरठ सेंट्रल मार्केट सीलिंग: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद 44 संपत्तियों पर एक्शन, रो पड़ीं महिलाएं, व्यापारी को आया हार्ट अटैक
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n

\r\n"मोदी तेरे राज में, कटोरा आ गया हाथ में"
\r\nकार्रवाई का विरोध कर रहे व्यापारियों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जीतू नागपाल और उनके समर्थकों ने नारा लगाया— "मोदी तेरे राज में, कटोरा आ गया हाथ में"। इन नारों को सुनते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सख्त हो गए।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n

\r\nराजनीति करनी है तो बाहर जाओ: एडीएम
\r\nनारेबाजी से भड़के एडीएम बृजेश सिंह ने सपा नेता जीतू नागपाल को सीधे शब्दों में चेताया। उन्होंने दोटूक कहा, "आप सपा में हैं, यहाँ राजनीति मत करिए। अगर राजनीति ही करनी है तो घेरे से बाहर जाकर करिए। यहाँ सिर्फ व्यापारियों के हित की बात होगी।" एडीएम यहीं नहीं रुके, उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि व्यापारियों की समस्याओं और उनके हितों पर बात करेंगे तो आपका स्वागत है, लेकिन अगर सरकारी कार्य में बाधा डालेंगे या सरकार विरोधी नारे लगाएंगे, तो एक मिनट की देरी किए बिना जेल भेज दिया जाएगा।
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n
 
\r\n\r\n

\r\nकाफी देर तक चली खींचतान
\r\nअधिकारी की इस सख्ती के बाद मौके पर व्यापारियों और प्रशासन के बीच काफी देर तक बहस और नोकझोंक चलती रही। व्यापारियों का आरोप था कि उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जा रहा, वहीं प्रशासन का रुख साफ था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन हर हाल में कराया जाएगा और इसमें किसी भी तरह की 'राजनीति' बर्दाश्त नहीं की जाएगी।