खबरीलाल डेस्क
मेरठ। शादी के तीन महीने बाद ही एक दंपती का विवाद सोमवार को मेरठ की सड़क पर उतर आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कचहरी में मुकदमे की पैरवी के लिए आए पति-पत्नी के बीच ऐसा हंगामा हुआ कि देखने वाले हैरान रह गए। पति जब अपनी कार लेकर भागा, तो पत्नी उसके बोनट पर ही चढ़ गई। बाद में सड़क पर दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले।READ ALSO:-पुलिस पर हमला: बिजनौर के चांदपुर में युवक को बचाना चौकी इंचार्ज को पड़ा भारी, हमलावरों ने दो बार जमकर की मारपीट
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
ऐसे शुरू हुआ हाई-वे ड्रामा
\r\n\r\n
सोमवार शाम एसएसपी ऑफिस के सामने पति-पत्नी के बीच बहस शुरू हुई। जब बात बढ़ी तो पति अपनी कार में बैठकर भागने लगा। पत्नी ने उसे रोकने की कोशिश की और सीधे कार के बोनट पर चढ़ गई। पति बोनट पर पत्नी को लिए ही आगे बढ़ता रहा और महिला थाने के सामने जाकर रुका। यहां पति ने पत्नी को बोनट से उतारने की कोशिश की, तभी दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर थप्पड़ और लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। करीब एक घंटे तक चले इस हंगामे के बाद, महिला थाना पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दोनों को सिविल लाइंस पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया, जबकि पत्नी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
तीन माह की शादी में ही तलाक तक पहुंची बात
\r\n\r\n
यह विवाद तीन महीने पहले हुई शादी के बाद शुरू हुआ। परतापुर क्षेत्र के रहने वाले युवक और शेरगढ़ी क्षेत्र की युवती की शादी के कुछ दिन बाद ही विवाद शुरू हो गया। युवती के पिता का आरोप है कि युवक ने उनसे 5 लाख रुपये की मांग की और शादी के एक हफ्ते बाद ही बेटी से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। उन्होंने पति पर दिल्ली की एक महिला के साथ अवैध संबंध रखने और यहां तक कि अपने भाई से भी बेटी का दुष्कर्म कराने का गंभीर आरोप लगाया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
इस मामले में युवती के पिता ने 20 अगस्त को मेडिकल थाने में दुष्कर्म और उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जबकि पति ने भी पत्नी के खिलाफ परतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है। पुलिस ने फिलहाल दोनों ही मामलों में कोई कार्रवाई नहीं की है। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि सड़क पर हुए हंगामे को लेकर किसी भी पक्ष ने कोई नई तहरीर नहीं दी है, मामले की जांच की जा रही है।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n