गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले लाखों लोगों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है। रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से जल्द ही निजात मिलने वाली है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने ₹200 करोड़ से अधिक के मेगा प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है, जिसका एकमात्र लक्ष्य अगले पांच से छह महीनों में इस इलाके को पूरी तरह से जाम मुक्त बनाना है। GDA उपाध्यक्ष अतुल वत्स व्यक्तिगत रूप से इस मिशन की निगरानी कर रहे हैं ताकि काम में कोई रुकावट न आए।READ ALSO:-सदियों की परंपरा ध्वस्त! इस दशहरे रावण नहीं, 11 'कातिल हसीनाओं' वाली शूर्पणखा जलेगी, मेरठ की मुस्कान का चेहरा भी शामिल
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या है GDA का 'मास्टर प्लान'? 
\r\n\r\n
GDA एक साथ कई मोर्चों पर काम कर रहा है। कुछ सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है तो कुछ नई सड़कें बनाकर मेरठ रोड तक पहुंचने के लिए नए विकल्प दिए जा रहे हैं।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    मेरठ रोड का नया रास्ता: सबसे अहम काम सिकरोड़ गांव से होते हुए राजनगर एक्सटेंशन के मुख्य मार्ग को मेरठ रोड से जोड़ने वाली 900 मीटर की सड़क का है। इस पर काम शुरू हो चुका है। इसके बनने से मुख्य मार्ग पर गाड़ियों का दबाव बेहद कम हो जाएगा।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    60 मीटर चौड़ी होगी आउटर रिंग रोड: जाम से बड़ी राहत देने के लिए आउटर रिंग रोड को 45 मीटर से बढ़ाकर 60 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसका सर्वे पूरा हो चुका है और जल्द ही निर्माण शुरू होगा।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    हम तुम रोड का चौड़ीकरण: इस महत्वपूर्ण सड़क को भी चौड़ा करने के लिए जमीन अधिग्रहण का काम तेजी से चल रहा है।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
बढ़ेगी कनेक्टिविटी, सोसाइटियों को सीधा रास्ता
\r\n\r\n
GDA का फोकस सिर्फ मुख्य सड़कों पर ही नहीं, बल्कि अंदरूनी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर भी है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    नूर नगर और भट्ठा नंबर 5 को सीधी कनेक्टिविटी: बंधा रोड से नूर नगर जाने वाली 18 मीटर चौड़ी और रिवर हाइट सोसायटी के पास की 24 मीटर चौड़ी सड़क पर काम चल रहा है। वहीं, श्रीराम हाइट सोसायटी से भट्ठा नंबर 5 को जोड़ने वाली 45 मीटर चौड़ी सड़क का टेंडर भी फाइनल होने वाला है, जिससे निवासियों को एक सीधा और चौड़ा रास्ता मिलेगा।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
इन सड़कों की भी बदलेगी सूरत
\r\n\r\n
मरम्मत और सुधार के लिए इन सड़कों को भी प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है और इनकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है:
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    सोना पैलेस से आशियाना चौक होते हुए गुलमोहर गार्डन तक की सड़क।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    जीडी गोयनका स्कूल के सामने स्टेडियम को जाने वाली 45 मीटर चौड़ी सड़क।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    मुख्य बंधा रोड (अजनारा इंटीग्रिटी से अजनारा फ्रेग्रेन्सी तक 45 मीटर चौड़ी सड़क)।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    गोल चक्कर चौराहे से अग्रवाल हाइट के आगे तक 30 मीटर चौड़ी सड़क।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n
               "राजनगर एक्सटेंशन की सड़कों पर हमारा पूरा फोकस है। 6 महीने के भीतर एरिया को जाम मुक्त करने का हमारा प्रयास है। इसके लिए एक साथ                    कई सड़कों पर काम शुरू करवाया गया है। किसानों से बातचीत करके लंबे समय से अटके हुए मामले सुलझा लिए गए हैं। अब तेजी से सड़कों का                      निर्माण कार्य पूरा होगा।" -    अतुल वत्स, वीसी, जीडीए              
विज्ञापन
विज्ञापन