मेरठ, उत्तर प्रदेश: मेरठ में रविवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल उठा। परतापुर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की कार को ओवरटेक कर उस पर ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग की। इस जानलेवा हमले में प्रॉपर्टी डीलर ने किसी तरह अपनी जान बचाई और हमलावर मौके से फरार हो गए।READ ALSO:-बिजनौर में गंगा का कहर: 'रावली बैराज' के पास एप्लेक्स तटबंध पर भीषण कटान, दर्जनों गांवों पर बाढ़ का खतरा
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
घोपला मोड़ के पास हुआ खूनी हमला
\r\n\r\n
यह वारदात देर रात करीब 10 बजे की है, जब प्रॉपर्टी डीलर मनीष शर्मा अपने साथी देवराज प्रजापति के साथ मेरठ से लौट रहे थे। घोपला मोड़ के पास एक काली लैंसर कार में सवार बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक किया और बिना कोई मौका दिए पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
गोलियां इतनी तेजी से चलीं कि मनीष शर्मा की कार का शीशा पूरी तरह से चटक गया। अपनी जान पर खतरा देख मनीष शर्मा तुरंत सीट के नीचे झुक गए और किसी तरह कार से बाहर निकलकर सड़क किनारे अंधेरे में भागे। बदमाशों ने पीछा नहीं किया और पंचवटी डिवाइडर की ओर फरार हो गए।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस ने शुरू की जांच, पुरानी रंजिश का शक
\r\n\r\n
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। परतापुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार की जांच की और मौके से गोलियों के कई खोखे बरामद किए हैं।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा लग रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में कई ठिकानों पर छापेमारी और कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन