मेरठ (विशेष संवाददाता): मेरठ में सनसनी बने आदिल हत्याकांड का एक ऐसा सच सामने आया है, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया है। हत्या का लाइव वीडियो वायरल होने के बाद जिस शूटर जुलकमर को पुलिस ने एनकाउंटर में गोली मारकर गिरफ्तार किया था, उसने अब एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जुलकमर का दावा है कि आदिल का असली कातिल वह नहीं, बल्कि उसका दोस्त हमजा है। हमजा ने ही पहले आदिल को मार डाला था और फिर उसे मुख्य आरोपी साबित करने के लिए उससे लाश पर गोलियां चलवाईं और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।READ ALSO:-बिजनौर में स्कूल की बड़ी लापरवाही: छुट्टी के बाद मासूम को कमरे में ही बंद कर गए टीचर, अधिकारियों ने सुनी रोने की आवाज तो मचा हड़कंप
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
हत्या किसी और ने की, मुझे बनाया 'पोस्टर बॉय'
\r\n\r\n
पुलिस हिरासत में अपने गुनाह कबूल करते हुए जुलकमर ने जो कहानी बताई, वो किसी फिल्मी साजिश से कम नहीं है। उसने बताया, "वायरल वीडियो में गोली मैं ही मार रहा हूं, लेकिन तब तक आदिल मर चुका था। असली कातिल हमजा है।"
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
जुलकमर के अनुसार, हत्या की वजह एक लड़की से जुड़ा मामला है। आदिल, हमजा की किसी परिचित लड़की से बातचीत करता था, जो हमजा को पसंद नहीं था। कई बार मना करने पर भी जब आदिल नहीं माना तो हमजा ने उसे रास्ते से हटाने की ठान ली।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पहले शराब पिलाई, फिर गला घोंटकर मार डाला
\r\n\r\n
जुलकमर ने बताया, "मंगलवार को हमजा, आदिल को घर से बुलाकर नरहाड़ा में ट्यूबवेल पर ले गया। वहां हम सबने मिलकर पहले शराब पी। फिर हमजा ने आदिल का गला दबाया और सिर पर भारी चीज से वार कर उसकी हत्या कर दी।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
लाश पर गोलियां चलवाकर बनाई रील
\r\n\r\n
जुलकमर के मुताबिक, आदिल की मौत सुनिश्चित करने के बाद हमजा ने उसे फंसाने के लिए एक खौफनाक साजिश रची। हमजा ने जुलकमर से कहा, "तू फायरिंग कर, मैं वीडियो बनाता हूं।" इसके बाद जुलकमर ने आदिल के अचेत पड़े शव पर एक के बाद एक तीन गोलियां दागीं, जिसे हमजा ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया ताकि कत्ल का सारा इल्जाम जुलकमर पर आ जाए।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\n
1 अक्टूबर को मेरठ के नरहेड़ा गांव में एक ट्यूबवेल के पास 25 वर्षीय आदिल का शव मिला था। आदिल 30 सितंबर की शाम से ही घर से लापता था। इसके बाद आदिल को गोली मारने का एक 12 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें जुलकमर उसे गोली मारता दिख रहा था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और चेकिंग के दौरान जुलकमर को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि हमजा फरार हो गया। मृतक आदिल के भाई ने हमजा और जुलकमर समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
सोशल मीडिया पर अपडेट करते रहे अकाउंट
\r\n\r\n
इस मामले में आरोपियों की बेखौफी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हत्या जैसी संगीन वारदात को अंजाम देने के बाद भी वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार अपडेट करते रहे। जब पुलिस ने जांच तेज की, तब जाकर यह सिलसिला रुका। SSP विपिन ताडा ने बताया है कि घायल आरोपी जुलकमर से पूछताछ के आधार पर मुख्य हत्यारोपी हमजा और अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन