मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut News) में दिल्ली रोड पर गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। यहां परतापुर थाना क्षेत्र में एक बेलगाम तेज रफ्तार कैंटर ने कोहराम मचा दिया। कैंटर ने पहले एक बस को टक्कर मारी और फिर बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार करीब 10 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए।READ ALSO:-मेरठ में मानवता शर्मसार: पास दिखाने पर भड़का कंडक्टर, दिव्यांग युवती को बाल पकड़कर बस से नीचे फेंका; मोबाइल तोड़ा, आरोपी सस्पेंड
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
इस दर्दनाक हादसे (Meerut Road Accident) में एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि तीनों पीड़ित एक ही टीम में काम करते थे और माता के जागरण का कार्यक्रम निपटाकर घर लौट रहे थे।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n

रात 3 बजे खूनी खेल: बस से टकराया, फिर बाइक को रौंदा

\r\n\r\n
पुलिस के मुताबिक, घटना रात करीब 3 बजे की है। टीपी नगर क्षेत्र के मलियाना का रहने वाला नितिन कुमार (मृतक), रिठानी निवासी कविता (मृतका) और पूनम (घायल) शादी समारोहों और जागरण में सजावट व काम-काज करने वाली टीम का हिस्सा थे। गुरुवार रात मोहिउद्दीनपुर स्थित एक मंडप में माता का जागरण था।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
काम खत्म होने के बाद रात करीब 2:30 बजे नितिन अपनी बाइक पर कविता और पूनम को बैठाकर उन्हें रिठानी छोड़ने जा रहा था। जब वे दिल्ली रोड पर संगम होटल के पास पहुंचे, तभी संगम कट से एक स्कूली बस सड़क पर चढ़ रही थी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
उसी वक्त दिल्ली की तरफ से एक तेज रफ्तार कैंटर आ रहा था। कैंटर की गति इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा। उसने पहले बस को टक्कर मारी और फिर साइड में चल रहे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

नाले में जा गिरे तीनों, मची चीख-पुकार

\r\n\r\n
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद कैंटर बाइक को करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद कैंटर खुद भी अनियंत्रित होकर एक दीवार तोड़ते हुए सड़क किनारे नाले में जा गिरा। बाइक सवार नितिन, कविता और पूनम भी झटके से नाले में जा गिरे।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
घटनास्थल पर मौजूद 'ट्रू वैल्यू' कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। जब तक उन्हें नाले से बाहर निकाला गया, नितिन और कविता की सांसे थम चुकी थीं। वहीं, पूनम की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

पुलिस की कार्रवाई: ड्राइवर गिरफ्तार

\r\n\r\n
इंस्पेक्टर परतापुर सतवीर सिंह अत्री ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कैंटर चालक को मौके से हिरासत में ले लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
इंस्पेक्टर ने कहा, "मृतक और घायल एक ही डेकोरेशन टीम के सदस्य थे। नितिन की जेब से मिले मोबाइल के जरिए उनके परिजनों को सूचना दी गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

माता के जागरण की खुशियां मातम में बदलीं

\r\n\r\n
यह हादसा (Meerut Road Accident) न केवल मृतकों के परिवारों के लिए बल्कि पूरे इलाके के लिए एक गहरा सदमा है। जो लोग कुछ घंटे पहले तक माता के जागरण में सेवा कर रहे थे, वे अब इस दुनिया में नहीं हैं। नितिन के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दिल्ली रोड पर अक्सर रात के समय भारी वाहन तेज गति से दौड़ते हैं, जो आए दिन ऐसे हादसों का सबब बनते हैं।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मेरठ में हुए इस हादसे ने एक बार फिर रात के समय सड़कों पर दौड़ने वाले भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच कर रही है कि क्या कैंटर चालक नशे में था या नींद की झपकी इसका कारण बनी। फिलहाल, घायल पूनम की जिंदगी बचाने की दुआएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन