मेरठ: शहर के व्यस्ततम सर्राफा बाजार में भरोसे की बुनियाद पर एक बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। देहलीगेट थाना क्षेत्र की नीलगली में एक सर्राफा कारोबारी के तीन कारीगर दुकान से लगभग
\r\n\r\n₹25 लाख कीमत का 230 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए। कारोबारी जब तक कुछ समझ पाता, तब तक तीनों आरोपी अपना फोन बंद कर गायब हो चुके थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।READ ALSO:-मौत का सौदागर: बेटा ही निकला खानदान का कातिल! ₹40 करोड़ के लिए पहले मां, फिर पिता को उतारा मौत के घाट, पत्नी की मौत भी शक के घेरे में\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\nगढ़ रोड की वैशाली कॉलोनी में रहने वाले सर्राफा कारोबारी गौरव रस्तोगी की नीलगली स्थित अग्रवाल मार्केट में दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का रहने वाला शेख सुलेमान मुंशी उनके यहां जेवर बनाने का काम करता था और मेरठ में पत्ता मोहल्ले में किराए पर रहता था। उसके साथ दो अन्य स्थानीय कारीगर, मुशियार और नौशाद भी काम करते थे।
\r\n\r\n\r\n\r\n
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
\r\n\r\nगौरव रस्तोगी के मुताबिक, घटना 22 अगस्त की है। उन्होंने तीनों कारीगरों को आभूषण तैयार करने के लिए 230 ग्राम 24 कैरेट खरा सोना दिया। सोना सौंपने के बाद वह किसी निजी काम से अपने घर चले गए। शाम करीब सात बजे जब वह अपनी दुकान पर वापस लौटे, तो उनके होश उड़ गए। दुकान से तीनों कारीगर, शेख सुलेमान, मुशियार और नौशाद नदारद थे।
\r\n\r\n\r\n\r\n
फोन बंद, कारीगर फरार
\r\n\r\nजब गौरव ने तीनों को फोन किया तो सभी के मोबाइल स्विच ऑफ आ रहे थे। उन्होंने आसपास की दुकानों और उनके ठिकानों पर भी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। यह समझते देर न लगी कि जिन कारीगरों पर वह भरोसा करते थे, वही उनका लाखों का सोना लेकर चंपत हो चुके हैं।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
पीड़ित कारोबारी ने तुरंत देहलीगेट थाने पहुंचकर तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और सोना बरामद करने की गुहार लगाई। सीओ कोतवाली, अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम गठित कर दी गई है। आरोपियों की लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Sabse pehle comment karne wale banein.