मेरठ: धार्मिक भावनाओं को आहत करने और माहौल बिगाड़ने की एक कोशिश में मेरठ के फलावदा स्थित जोगियान कब्रिस्तान में जुडडी बब्बल शाह की मजार को तोड़ दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और उन्होंने नाराजगी जाहिर की। लोगों का आरोप है कि यह कृत्य जानबूझकर धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए किया गया है।READ ALSO:-नेपाल में हालात बेकाबू: मेरठ के 10 व्यापारी कर्फ्यू में फंसे, भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
सपा विधायक अतुल प्रधान ने की कड़ी निंदा
\r\n\r\n
इस घटना पर सरधना सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा, "यह कृत्य जिसने भी किया है, वो गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।"
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
विधायक के बयान और लोगों के विरोध के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस ने तुरंत कराई मरम्मत, जांच के लिए दो टीमें गठित
\r\n\r\n
घटना की सूचना मिलने पर एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा, सीओ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत करवाई, जिससे लोगों का गुस्सा कुछ हद तक शांत हुआ।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
एसपी देहात ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के कारणों की जांच के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन