खबरीलाल डेस्क
उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) शहर से एक बेहद हैरान करने वाला और डिलीवरी कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां मामूली सी बात पर एक ग्राहक का गुस्सा इस कदर भड़का कि उसने ऑनलाइन खाना या सामान पहुंचाने वाले एक युवा डिलीवरी बॉय को अपनी हैकड़ी दिखाते हुए न सिर्फ बुरी तरह पीटा, बल्कि उसे गंभीर झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी।READ ALSO:-1947 में 10 हजार रुपये में आ जाता था 1 किलो सोना, आज कीमत 1.52 करोड़ के पार! जानिए 79 सालों में कैसे आसमान पर पहुंचा भाव
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
इस घटना के बाद से डिलीवरी कम्युनिटी में भारी आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस थाने पर हंगामा जारी है। आइए जानते हैं क्या है पूरी घटना और कैसे सामने आया इसका काला सच।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n

क्या था पूरा मामला? (घटना की पूरी सिलसिलेवार कहानी)

\r\n\r\n
यह पूरी घटना शुक्रवार (रात करीब साढ़े नौ बजे) शहर की पॉड सोसाइटी 'गंगा हाइट्स बिल्डिंग' (Ganga Heights Building) की है। पीड़ित डिलीवरी बॉय की पहचान अमित यादव के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक साल से डिलीवरी का काम करने के साथ-साथ अपनी 12वीं कक्षा की पढ़ाई भी पूरी कर रहा है।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
\r\n
\r\n
\r\n
 
\r\n\r\n
\r\n
 
\r\n\r\n
 
\r\n
\r\n
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
\r\n\r\n\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
\r\n
\r\n
 
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
 
\r\n
\r\n\r\n
\r\n
 
\r\n\r\n
 
\r\n
\r\n\r\n
\r\n
 
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
 
\r\n
\r\n
\r\n\r\n
\r\n
 
\r\n\r\n
 
\r\n
\r\n
\r\n
\r\n\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
शुक्रवार की रात अमित यादव गंगा हाइट्स बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 110 पर एक ऑर्डर डिलीवर करने पहुंचा था। जैसे ही उसने फ्लैट का दरवाजा खटखटाया और अंदर से युवक बाहर निकला, दोनों के बीच मामूली बात पर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि फ्लैट के अंदर मौजूद युवक ने अपना आपा खो दिया।
\r\n\r\n

डिलीवरी बॉय के ऑर्डर लेकर पहुंचने पर युवक ने मापीट शुरू कर दी।

\r\n\r\n

3.5 मिनट के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज ने खोली पोल

\r\n\r\n
घटनास्थल पर लगे कैमरे का साढ़े 3 मिनट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें पूरी दरिंदगी साफ-साफ कैद हो गई है:
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    वीडियो के मुताबिक, रात करीब 9 बजकर 31 मिनट पर अमित यादव फ्लैट के बाहर पहुंचता है और बेल बजाता है।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    दरवाजा खुलने पर अंदर से एक युवक बाहर आता है और नोकझोंक शुरू हो जाती है। तभी युवक की पत्नी भी बाहर आ जाती है।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवक ने गुस्से में आकर डिलीवरी बॉय को करीब 10 थप्पड़ और 2 जोरदार घूंसे जड़े।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    इसके बाद आरोपी डिलीवरी बॉय को घसीटते हुए फ्लैट के अंदर कमरे में ले जाता है। करीब 6 मिनट तक अंदर मारपीट करने के बाद डिलीवरी बॉय सहमा हुआ बाहर निकलता है और वहां से चला जाता है।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

डिलीवरी बॉय का दर्द: "बोला- रेप के केस में अंदर करवा दूंगा"

\r\n\r\n
पीड़ित अमित यादव ने आपबीती सुनाते हुए बताया, "ऑर्डर डिले होने पर कस्टमर का फोन आया था। मैंने उन्हें बहुत ही विनम्रता से समझाया कि ऑर्डर केवल 5 मिनट डिले है और आपके ऐप पर भी शो हो रहा होगा। जैसे ही ऑर्डर तैयार होगा, मैं लेकर पहुंच जाऊंगा। लेकिन उन्होंने गुस्से में कहा कि 'घर आ जा, फिर तुझे बताता हूं।' जब मैं वहां पहुंचा तो उन्होंने बिना कुछ सुने मारना शुरू कर दिया।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
अमित ने आगे बताया कि आरोपी ने उसका फोन छीन लिया और उसे जबरन कमरे के अंदर खींचकर ले गया। वहां उसके साथ मारपीट करने के बाद आरोपी ने धमकी दी कि, "मेरी बीवी सामने खड़ी है और तू उसके साथ बदतमीजी कर रहा है। मैं तेरे ऊपर रेप (छेड़छाड़) का केस लगवा दूंगा। तूने उसे छेड़ा है।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पीड़ित ने यह भी खुलासा किया कि पीटने वाला शख्स खुद को एक प्रतिष्ठित बैंक (ICICI बैंक) का मैनेजर बता रहा था और अपनी रसूख का धौंस जमा रहा था।
\r\n\r\n

\r\n\r\n

भावनपुर थाने पर फूटा गुस्सा: डिलीवरी बॉयज का अनिश्चितकालीन धरना

\r\n\r\n
घटना की जानकारी मिलते ही मेरठ के डिलीवरी कर्मचारियों में आग सुलग उठी। शनिवार सुबह 8 बजे से ही 20 से अधिक डिलीवरी बॉय भावनपुर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    कामकाज ठप: सभी डिलीवरी कर्मचारियों ने अपनी-अपनी डिलीवरी आईडी (ID) बंद कर दी है और शहर में ऑर्डर लेना पूरी तरह से ठप कर दिया है।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    गिरफ्तारी की मांग: प्रदर्शन कर रहे युवाओं का साफ तौर पर कहना है कि जब तक आरोपी तथाकथित बैंक मैनेजर को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती, तब तक वे थाने से नहीं उठेंगे और काम पर नहीं लौटेंगे। उनका कहना है कि अगर नौकरी करने वाले एक आम डिलीवरी बॉय के साथ ऐसा सलूक होगा, तो वे अपनी रोजी-रोटी कैसे चला पाएंगे।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

पुलिस प्रशासन की कार्रवाई

\r\n\r\n
मामले की गंभीरता को देखते हुए भावनपुर थाने के थानाध्यक्ष (SHO) जोगिंदर ने मीडिया को बताया कि पीड़ित डिलीवरी बॉय अमित यादव की लिखित तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल मुआयना करा लिया है और आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा।