जैसलमेर, राजस्थान:
\r\n\r\nराजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार की दोपहर उस वक्त चीख-पुकार और मातम पसर गया, जब जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई। चलती बस देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गई। इस हृदयविदारक हादसे में 10 से 12 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत होने की खबर है, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बस में महिलाओं और बच्चों समेत कुल 57 यात्री सवार थे।READ ALSO:-दिवाली से पहले मेरठ में आबकारी विभाग का 'डबल एक्शन': 54 नए बार लाइसेंस से माफियाओं पर नकेल, सरकारी खजाने में लाखों की बौछार!
\r\n\r\n\r\n\r\n
कैसे हुआ हादसा और ताजा हालात?
\r\n\r\nयह दर्दनाक हादसा दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर थईयात गांव के पास हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में आग लगने का कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट या कोई तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। आग ने इतनी तेजी से बस को अपनी चपेट में लिया कि अंदर बैठे कई यात्रियों को संभलने या बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया।
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n#breakingnews
\r\n— Nihar Nath (@NiharNath01) October 14, 2025
\r\nराजस्थान के जैसलमेर में चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया,बचने के लिए लोग चलती बस से कूद गए। बस में 57 लोग सवार थे। हादसे में 10-12 लोगों की जलने से मौत होने की आशंका है।#news #jaisalmer pic.twitter.com/79hsBUVtVz
\r\n\r\n
दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस के पहुंचने से पहले ही बस धू-धूकर जलकर लगभग राख हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी जान पर खेलकर बचाव कार्य शुरू किया और कई यात्रियों को बस की खिड़कियों से बाहर निकाला। घायलों को तुरंत जैसलमेर के राजकीय जवाहिर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहाँ कई की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
सरकार की प्रतिक्रिया: CM भजनलाल ने जताया दुख
\r\n\r\nराजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस भीषण दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट किया, "जैसलमेर में बस में आग लगने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। इस हृदयविदारक हादसे से मन अत्यंत दुखी है। मैं ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के लिए हरसंभव व्यवस्था सुनिश्चित करने और घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
मौके पर मातम, उठ रहे गंभीर सवाल
\r\n\r\nहादसे के बाद हाईवे पर यातायात रोक दिया गया है और मौके पर हाहाकार मचा हुआ है। यात्रियों के परिजन अस्पताल और पुलिस थाने पहुंच रहे हैं, जहाँ उनका रो-रोकर बुरा हाल है। यह भीषण हादसा निजी यात्री बसों के फिटनेस और सुरक्षा मानकों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और बस कंपनी से वाहन के रखरखाव और फिटनेस प्रमाण पत्र से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। जिला प्रशासन ने प्रभावितों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।