मेरठ। साइबर ठग लोगों को लूटने के लिए अब रोज नए-नए तरीके अपना रहे हैं। मेरठ के कंकरखेड़ा में साइबर ठगों ने एक युवक के मोबाइल को हैक कर उसके बैंक खाते से 15.50 लाख रुपये निकाल लिए। ठगों ने इसके लिए परिवहन विभाग अधिकारी (RTO) बनकर एक फर्जी ई-चालान का मैसेज भेजा था। जैसे ही युवक ने उस मैसेज के लिंक पर क्लिक किया, उसका फोन हैक हो गया और लाखों रुपये उसके खाते से गायब हो गए।READ ALSO:-नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा: BJP पार्षद का प्रस्ताव- 'जिस वार्ड से जितना टैक्स, उतना ही विकास', महापौर ने लगाई मुहर
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
एक क्लिक में खाली हुआ खाता
\r\n\r\n
कंकरखेड़ा के गणपति विहार निवासी अंकुर सिंह के साथ यह घटना हुई। अंकुर ने बताया कि 1 सितंबर को उसके व्हाट्सएप पर आरटीओ की तरफ से एक मैसेज आया, जिसमें उसकी गाड़ी का चालान होने की जानकारी दी गई थी। जैसे ही उसने मैसेज खोलकर लिंक पर क्लिक किया, उसका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद फोन कभी अपने आप बंद हो जाता था तो कभी चालू हो जाता था।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
बैंक पर भी उठे सवाल
\r\n\r\n
जब अंकुर ने 7 सितंबर को अपने HDFC बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क किया, तो उसे बताया गया कि उसके खाते से 15.50 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं। अंकुर ने तुरंत बैंक से लेनदेन बंद करने को कहा, लेकिन आरोप है कि बैंक ने खाते पर रोक नहीं लगाई। अगले दिन, जब अंकुर को बैंक स्टेटमेंट मिली, तो पता चला कि उसका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी बदल दी गई थी। अंकुर ने ठगी में बैंक की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
फिलहाल, पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस उन खातों की जांच कर रही है जिनमें यह पैसा ट्रांसफर किया गया है।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन