मेरठ। मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक करते हुए उसे बेरहमी से पीटा। इसके बाद, उसने अपनी मां के साथ मिलकर पत्नी के हाथ-पैर बांधे और उसके सिर के बाल काटकर उसे गंजा कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।READ ALSO:-त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चमाचम, सीएम योगी ने दिया 114 सड़कों को गड्ढामुक्त करने का फरमान
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\n
मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी शहजाद उर्फ गौरव से हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसे दहेज और नशे की लत के कारण मारता-पीटता रहता था। कुछ समय पहले उसने पीड़िता पर किसी अन्य युवक से अवैध संबंध होने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने कई बार सफाई दी, लेकिन पति नहीं माना और मारपीट करता रहा।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
पति और सास ने मिलकर किए अत्याचार
\r\n\r\n
पीड़िता के अनुसार, 14 सितंबर को उसके पति ने अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए उसे बुरी तरह पीटा और एक कमरे में बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद पति और उसकी सास दोनों कमरे में आए। उन्होंने पीड़िता के हाथ-पैर बांध दिए और उसके सिर के सारे बाल काट डाले, जिससे वह पूरी तरह गंजी हो गई। पीड़िता के शोर मचाने पर उन्होंने उसे छोड़ा।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
इसके बाद, पीड़िता ने अपने मायके वालों को सूचना दी। जब वे उसके ससुराल पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट का प्रयास किया। मौका पाकर पति और सास घर में ताला लगाकर फरार हो गए।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पीड़िता अपने मायके वालों के साथ मेडिकल थाने पहुंची, जहां उसने अपने पति और सास के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन