मेरठ। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुचर्चित मैच को लेकर देश में उठे विरोध के बीच, मेरठ-हापुड़ से बीजेपी सांसद और मशहूर अभिनेता अरुण गोविल ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर मैच के बायकॉट की मांग पूरे देश से उठती, तो शायद यह मैच होता ही नहीं।READ ALSO:-मेरठ में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन: दिल्ली रोड पर चला बुलडोजर, दोबारा गलती करने पर FIR की चेतावनी
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
सांसद अरुण गोविल ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले के बाद भारत को जो करना था, वह उसने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत कर दिया है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान को उसकी जगह दिखा दी गई है, लेकिन खेल तो खेल है और खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान को पहले ही करारा जवाब दिया जा चुका है, और अब इस मामले को बेवजह खींचना ठीक नहीं है।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
मैच के बहिष्कार की मांगों पर बोलते हुए अरुण गोविल ने कहा कि यह आवाज केवल कुछ ही लोगों द्वारा उठाई जा रही है। उन्होंने कहा, "यह आवाज पूरे देश से नहीं आ रही है। अगर पूरे देश से मैच बायकॉट की आवाज आती, तो शायद यह मैच नहीं होता।" उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर आवाज उठाना एक व्यक्तिगत मामला है और इसमें भी वह संख्या नहीं है, जो होनी चाहिए।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
सांसद गोविल ने यहां तक कहा कि इस मैच के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी कोई आवाज नहीं आई है। उनका यह बयान उन तमाम विरोध प्रदर्शनों और बयानों से अलग है, जिनमें मैच को रद्द करने की मांग की जा रही थी। यह बयान भारत-पाकिस्तान मैच के बायकॉट को लेकर चल रही बहस में एक नया दृष्टिकोण पेश करता है।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन