लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी के लिए तैयार हो रही है। पूरे 61 साल के लंबे इंतजार के बाद, भारत स्काउट्स और गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का महाकुंभ लखनऊ में आयोजित होने जा रहा है। 23 से 29 नवंबर तक चलने वाले इस विश्वस्तरीय शिविर के लिए वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में एक विशाल और अत्याधुनिक 'टेंट सिटी' बसाई जाएगी, जिसमें देश-विदेश के 35,000 स्काउट्स-गाइड्स और अधिकारी निवास करेंगे।Read also:-'पद्मश्री' पर चला बुलडोजर! वाराणसी में हॉकी के जादूगर मो. शाहिद की आखिरी निशानी भी जमींदोज, रोता रहा परिवार
\r\n\r\n\r\n\r\n
सोमवार को इस भव्य आयोजन का शंखनाद करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
कैसी होगी यह हाईटेक 'टेंट सिटी'?
\r\n\r\nयह सिर्फ टेंट का एक जमावड़ा नहीं, बल्कि एक छोटा शहर होगा जिसे ग्रीन और सर्कुलर इकोनॉमी के सिद्धांतों पर बसाया जाएगा। इसमें शामिल होंगी:
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n आवास: 3,500 विशाल टेंट\r\n \r\n
- \r\n स्वास्थ्य: 100 बिस्तरों का अस्पताल और 15 डिस्पेंसरी\r\n \r\n
- \r\n स्वच्छता: 1,600 आधुनिक शौचालय और स्नानागार\r\n \r\n
- \r\n भोजन: 64 विशाल रसोईघर\r\n \r\n
- \r\n मनोरंजन और ज्ञान: 25,000 की क्षमता वाला एक विशाल एरिना, ग्लोबल विलेज, एडवेंचर जोन, 100 प्रदर्शनी स्टॉल, जंबूरी मार्केट और दो दिवसीय भव्य ड्रोन शो।\r\n \r\n
- \r\n टेक्नोलॉजी: वाई-फाई जोन, HAM रेडियो स्टेशन और एक आईटी हब।\r\n \r\n
\r\n\r\n
61 साल बाद यूपी को मिला गौरव
\r\n\r\nवित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इसे 'युवाओं का वैश्विक उत्सव' बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक शिविर नहीं, बल्कि भाईचारे, संस्कृति और नेतृत्व का एक अनूठा मंच है। उत्तर प्रदेश को यह गौरवशाली मेजबानी पूरे 61 वर्षों के बाद मिली है। इससे पहले 1964 में तत्कालीन इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में जंबूरी का आयोजन किया गया था।
\r\n\r\n\r\n\r\n
PM मोदी करेंगे उद्घाटन, राष्ट्रपति का भी हो सकता है आगमन
\r\n\r\nइस आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जबकि समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने की पूरी संभावना है। भारत के 30,000 और विभिन्न देशों के 2,000 स्काउट्स-गाइड्स इस जंबूरी में हिस्सा लेंगे। योगी सरकार ने इस विश्वस्तरीय आयोजन के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और परिवहन के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए हैं।