मेरठ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक और छेड़छाड़ की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में मेरठ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 'उस्ताद लक्की' नाम के फेसबुक अकाउंट से यह तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।READ ALSO:-मौत का सौदागर: बेटा ही निकला खानदान का कातिल! ₹40 करोड़ के लिए पहले मां, फिर पिता को उतारा मौत के घाट, पत्नी की मौत भी शक के घेरे में
\r\n\r\n\r\n\r\n
यह पूरा मामला मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र का है। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री अमित भारद्वाज ने 'उस्ताद लक्की' नामक फेसबुक प्रोफाइल पर सीएम योगी की एक अपमानजनक तस्वीर देखी। उन्होंने तुरंत इसका स्क्रीनशॉट लिया और लोहिया नगर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर माहौल खराब करने की साजिश का आरोप लगाया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
शिकायत मिलते ही एक्शन में आई पुलिस
\r\n\r\nमामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तत्काल हरकत में आई। जांच में पता चला कि यह फेसबुक अकाउंट एवन कॉलोनी, हुमायूं नगर का रहने वाला जावेद चला रहा है, जो जुनिपुर फाटक के पास बस की बॉडी बनाने का काम करता है। पुलिस ने बिना देर किए आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
हिंदू संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
\r\n\r\nइस घटना पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री अमित भारद्वाज और अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की एक बड़ी साजिश करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अमित भारद्वाज की तहरीर पर आरोपी जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी का फेसबुक अकाउंट बंद कराने के लिए भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
Sabse pehle comment karne wale banein.