मेरठ, शनिवार। मेरठ के फलावदा कस्बे में बृहस्पतिवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की बड़ी साजिश को अंजाम देते हुए मुस्लिम जोगी समाज के कब्रिस्तान में बनीं छह मजारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी मिली तो इलाके में आक्रोश फैल गया और भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता और जुमे की नमाज को देखते हुए पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
रात में तोड़फोड़, सुबह फैला आक्रोश
\r\n\r\n
फलावदा कस्बे के बाहरी छोर पर स्थित मुस्लिम जोगी समाज के कब्रिस्तान में बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की। शुक्रवार सुबह जब लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने पाया कि गलबल शाह की मजार समेत कुल छह मजारों को खंडित कर दिया गया है। यह खबर फैलते ही जोगी समाज और स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क उठा।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिलाएं मौके पर इकट्ठा हो गए और क्षतिग्रस्त मजारों के पास बैठकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। गुस्साई भीड़ ने ऐलान कर दिया कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते, वे मजारों की मरम्मत नहीं होने देंगे।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
अफसरों ने संभाला मोर्चा, जिले में हाई अलर्ट
\r\n\r\n
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह, एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र और एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ को समझाया और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
जुमे की नमाज के मद्देनजर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे जनपद में हाई अलर्ट कर दिया गया। डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा खुद शहर की सड़कों पर गश्त करते नजर आए। बाद में, अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन पर लोग शांत हुए और नगर पंचायत ने अपनी देखरेख में क्षतिग्रस्त मजारों की मरम्मत का काम पूरा कराया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
अज्ञात पर केस दर्ज, सपा विधायक ने की निंदा
\r\n\r\n
एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि इस मामले में अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं और सर्विलांस की मदद ली जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इन मजारों पर हिंदू समाज के लोग भी बड़ी संख्या में मन्नत मांगने आते हैं, और इस घटना से उनकी भी आस्था को ठेस पहुंची है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
इस घटना की निंदा करते हुए सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि किसी भी समाज की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाने दी जाएगी और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन