मेरठ। मेरठ में ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र से मुलाकात की और आरोप लगाया कि पुलिस इस अभियान के नाम पर व्यापारियों और ग्राहकों को बेवजह परेशान कर रही है। व्यापारियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी नगर निगम की है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस यह काम कर रही है।READ ALSO:-मेरठ के लिए ऐतिहासिक दिन: 30 सितंबर को PM मोदी करेंगे 'नमो भारत' और मेट्रो का उद्घाटन, रैपिड ट्रेन से दिल्ली से पहुंचेंगे मेरठ
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
ई-रिक्शा पर कार्रवाई न होने से बढ़ता है जाम
\r\n\r\n
मुलाकात के दौरान व्यापारियों ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि गोला कुआं बाजार में पुलिस के गलत फैसलों से लगातार जाम लगा रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि गढ़ रोड पर नंदन सिनेमा के पास अवैध रूप से खड़े ई-रिक्शा और ऑटो भी जाम का बड़ा कारण हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
एसपी ने दिया समाधान का आश्वासन
\r\n\r\n
व्यापारियों ने एसपी से अपील की कि पुलिस को व्यापारियों की गरिमा का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए और नगर निगम द्वारा बाजारों में स्थायी पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस पर एसपी यातायात ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वह बाजारों को जाम मुक्त बनाने के लिए उनके सुझावों को शामिल कर एक नई कार्ययोजना बनाएंगे। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि किसी भी व्यापारी को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन