मेरठ: मेरठ के माल रोड स्थित सप्लाई डिपो के सामने बुधवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में बीएड की एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा अपनी माँ को ड्यूटी से लेने के लिए आई थी, तभी एक तेज रफ्तार सेना के वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद माँ ने अपनी खून से लथपथ बेटी को बाहों में भरकर खूब रोया, जिससे वहां का माहौल गमगीन हो गया।READ ALSO:-PM मोदी के 30 सितंबर के कार्यक्रम पर संशय बरकरार: नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो का शुभारंभ अब विजयदशमी के बाद संभव
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
दर्दनाक हादसा
\r\n\r\n
मूलरूप से बुलंदशहर के जहांगीराबाद गांव उदयपुर निवासी सुरेश चंद्र सेना में सिपाही थे, जिनकी 12 साल पहले दिल्ली में तैनाती के दौरान एक हादसे में मौत हो गई थी। उनकी पत्नी राजेश देवी को मृतक आश्रित कोटे में पति के स्थान पर सप्लाई डिपो में नौकरी मिली थी। राजेश देवी अपनी जुड़वा बेटियों प्रियंका और पिहू (दोनों 20 वर्ष) के साथ एमईएस क्वार्टर, क्वार्टर लाइंस थाना सिविल लाइंस में रहती हैं।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
आरजीपीजी कॉलेज से बीएड की पढ़ाई कर रही प्रियंका बुधवार दोपहर करीब एक बजे अपनी माँ राजेश देवी को लेने के लिए स्कूटी पर सप्लाई डिपो आई थी। प्रियंका सप्लाई डिपो के गेट के सामने सड़क पर स्कूटी रोककर माँ का इंतजार कर रही थी, और माँ गेट से बाहर निकल रही थीं।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
लालकुर्ती थाना प्रभारी हरेंद्र जादौन ने बताया कि तभी अचानक तेज गति से आए सेना के वाहन ने प्रियंका की स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
शोर मचाने पर भी नहीं रुका वाहन
\r\n\r\n
हादसा देख माँ राजेश देवी ने चीखकर शोर मचाना शुरू कर दिया, लेकिन टक्कर मारने वाला सेना का वाहन मौके पर नहीं रुका और भाग निकला। शोर सुनकर आसपास के लोग और सेना के जवान इकट्ठा हुए। घायल प्रियंका को तुरंत जसवंत राय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद पुलिस टक्कर मारने वाले सेना के वाहन के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन