मेरठ। स्वतंत्रता दिवस पर 'सराहनीय सेवा सम्मान' से सम्मानित हुए ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर मिंतर सिंह की मेरठ में एक दुखद सड़क हादसे के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार सुबह कैलाशी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली, जिसके बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। मिंतर सिंह मूल रूप से शामली के रहने वाले थे।READ ALSO:-मेरठ CCSU में सरेआम गुंडई: छात्र को फोन कर यूनिवर्सिटी बुलाया, बियर के पैसे न देने पर हिस्ट्रीशीटर अक्षय बैंसला ने की फायरिंग, फिर चाकू से किया हमला
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
चलती बाइक की चेन टूटने से हुआ था हादसा जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर मिंतर सिंह शामली से मेरठ लौट रहे थे। सरूरपुर थाना क्षेत्र की मुल्हैड़ा चौकी के पास उनकी बाइक की चेन अचानक टूटकर उलझ गई। इस अप्रत्याशित घटना से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और मिंतर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पसलियों में गंभीर चोटें आई थीं।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
दो दिन तक चला उपचार, फिर तोड़ा दम हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मिंतर सिंह को कंकरखेड़ा स्थित कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया। उनके परिजनों को भी सूचना दी गई, जो खबर सुनते ही रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पिछले दो दिनों से मिंतर सिंह का अस्पताल में उपचार चल रहा था, लेकिन बुधवार सुबह करीब 9 बजे उन्होंने जिंदगी की जंग हार गए और दम तोड़ दिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
परिवार में मचा कोहराम, अफसरों में शोक मिंतर कुमार का परिवार शामली में रहता है। उनके परिवार में पत्नी सुदेश देवी, दो बेटे सौरभ और गौरव, और एक बेटी टीना हैं। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। मिंतर सिंह की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार में गहरा सदमा और कोहराम पसरा है। सुबह जैसे ही उनकी मृत्यु की सूचना पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को मिली, वे तुरंत अस्पताल पहुंचने लगे। प्रभारी ट्रैफिक संतोष कुमार सिंह पूरे समय मौके पर मौजूद रहे और कागजी कार्रवाई पूरी करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
15 अगस्त पर मिला था 'सराहनीय सेवा सम्मान' यह और भी दुखद है कि मिंतर सिंह को कुछ ही दिन पहले, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया था। रेंज के 43 पुलिसकर्मियों में उनका नाम भी शामिल था, जिन्हें उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए 'सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न' से नवाजा गया था। इस उपलब्धि पर मिंतर सिंह बेहद खुश और गौरवान्वित थे, और उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उनकी सेवाओं की सराहना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन