मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के पॉश इलाके सदर बाजार (Sadar Bazar) में गुरुवार की देर रात एक 26 वर्षीय एलएलबी छात्र की उसके ही घर के पास गोली मारकर हत्या (Meerut Sadar Bazar Murder) कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के जीजा और उसके दोस्तों पर लगा है। यह पूरी वारदात मृतक की मां के सामने हुई, जो अपने बेटे को बचाने के लिए उसके पीछे दौड़ी थीं, लेकिन हथियारबंद बदमाशों ने उनकी आंखों के सामने ही बेटे के सीने को गोलियों से छलनी कर दिया।Read also:-SIR फॉर्म भरने से चूक गए? क्या कट जाएगा वोटर लिस्ट से नाम? घबराएं नहीं, 11 दिसंबर के बाद भी बचा है ये रास्ता
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n

फोन करके घर से बाहर बुलाया और बिछा दी मौत की बिसात

\r\n\r\n
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर बाजार थाना क्षेत्र के वेस्टर्न रोड निवासी केशव (26) एलएलबी (LLB) का छात्र था। केशव के पिता राधेश्याम, जो मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) में कार्यरत हैं और अभी सिंचाई विभाग में सम्बद्ध हैं, ने बताया कि गुरुवार रात करीब 12:30 बजे केशव के पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने उसे बातचीत के बहाने घर से बाहर बुलाया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
केशव जैसे ही घर से बाहर निकला, उसकी मां सोनू भी अनहोनी की आशंका से उसके पीछे-पीछे चल दीं। घर से महज 150 मीटर की दूरी पर बाइक सवार युवकों ने केशव को घेर लिया। मां ने बताया कि पहले आरोपियों ने केशव के साथ मारपीट की और फिर तमंचा निकालकर सीधे उसके सीने में गोली मार दी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

"मेरे सामने मेरे बच्चे को मार डाला"

\r\n\r\n
मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस को बताया, "मैं बेटे को बाहर जाता देख घबरा गई थी। जब मैं वहां पहुंची तो देखा कि अंश (केशव का जीजा) और उसके साथी पीयूष (कुछ रिपोर्ट्स में आयुष) ने मेरे बेटे को घेर रखा था। वे उसे लात-घूंसों से मार रहे थे। मैंने शोर मचाया, लेकिन तभी उन्होंने मेरे सामने ही मेरे जिगर के टुकड़े को गोली मार दी। मैं कुछ नहीं कर पाई, बस चिल्लाती रह गई।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
गोली की आवाज सुनकर परिवार और मोहल्ले के लोग मौके पर दौड़े। खून से लथपथ केशव को तुरंत नजदीकी जसवंत राय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

रंजिश की वजह: बहन की लव मैरिज और विवाद

\r\n\r\n
पुलिस की शुरुआती जांच और पिता राधेश्याम के बयानों के मुताबिक, इस हत्या (Meerut Murder Case) के पीछे पारिवारिक रंजिश और प्रेम विवाह का विवाद है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    लव मैरिज: केशव की बहन टीना ने जनवरी में घर से भागकर कंकरखेड़ा निवासी अंश से लव मैरिज की थी।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    विवाद: शादी के कुछ समय बाद ही अंश और उसके परिवार ने टीना को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। परेशान होकर टीना ने अपने परिवार से संपर्क किया और वापस मायके आ गई।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    मुकदमा: टीना ने अंश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और कोर्ट में बयान भी दिए थे। इसी बात को लेकर अंश अपने साले केशव से रंजिश रखने लगा था और उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा था।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

पिता का आरोप: गैंग चलाता है आरोपी जीजा

\r\n\r\n
मृतक के पिता ने एक और गंभीर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी अंश एक आपराधिक गिरोह (Gang) से जुड़ा है। राधेश्याम ने कहा, "अंश 60-70 लड़कों का एक गैंग चलाता है, जो सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालते हैं और सक्रिय रहते हैं। सदर इलाके में पहले भी हुई वारदातों में इनका हाथ रहा है। मेरे बेटे का आज एलएलबी का आखिरी पेपर था, वह वकील बनकर घर का सहारा बनना चाहता था, लेकिन इन दरिंदों ने सब खत्म कर दिया।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

गुस्से में परिजनों ने आरोपियों की बाइक तोड़ी

\r\n\r\n
केशव की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार सुबह जब लोगों को पता चला कि आरोपी रोहटा रोड पर रह रहे हैं, तो भीड़ वहां पहुंच गई। आरोपियों के घर के बाहर खड़ी दो बाइकों को गुस्साए लोगों ने तोड़ डाला। मौके पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और बाइकों को जब्त कर लिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

पुलिस का बयान और कार्रवाई

\r\n\r\n
मेरठ एसएसपी (Meerut SSP) डॉ. विपिन ताडा और एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने घटना का संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि:
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
           "युवक की गोली मारकर हत्या की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। परिजनों ने मृतक के जीजा और उसके साथियों पर आरोप लगाया है। यह पारिवारिक विवाद और                  रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में दो विशेष टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना                का खुलासा किया जाएगा।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मेरठ (Meerut) में हुई इस घटना ने कानून व्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक हंसता-खेलता परिवार आपसी रंजिश की आग में तबाह हो गया। पुलिस अब आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है, लेकिन केशव का परिवार सिर्फ इंसाफ की मांग कर रहा है। दादी लक्ष्मी ने प्रशासन से आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन