मेरठ। जिले के किठौर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उधार दिए गए 50 हजार रुपए लौटाने के बहाने आरोपी ने उसे घर बुलाया, बंधक बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं, आरोपी ने इस घटना का अश्लील वीडियो बनाकर पिछले तीन महीने से लगातार उसका शोषण कर रहा था।READ ALSO:-सौरभ हत्याकांड में अब तक का सबसे बड़ा मोड़: मुस्कान-साहिल ने चली बड़ी चाल, केस लड़ेगा बाहर से आया दिग्गज वकील
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पैसे के लेन-देन से शुरू हुआ शोषण का सिलसिला
\r\n\r\n
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने 2023 में आरोपी युवक को 50 हजार रुपए उधार दिए थे। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। पीड़िता के अनुसार, इसी साल 24 जून को आरोपी ने पैसे लौटाने के बहाने उसे अपने घर पर बुलाया। जब वह वहां पहुंची, तो आरोपी ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह इन तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा और पिछले तीन महीने से लगातार उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
\r\n\r\n
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने इस घटना की शिकायत करने के लिए किठौर थाने में कई बार संपर्क किया, तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसका कहना है कि आरोपी के साथ कथित नजदीकियों के चलते उसकी शिकायत को नजरअंदाज किया गया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
SSP के दरबार में लगाई न्याय की गुहार
\r\n\r\n
स्थानीय थाने से न्याय न मिलने पर पीड़िता शनिवार को हिम्मत जुटाकर मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा के कार्यालय पहुंची। उसने एसएसपी के सामने अपनी पूरी आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को समझते हुए एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने तत्काल सीओ किठौर को इस मामले की गहन जांच करने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन