मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार को एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने दोस्ती के रिश्ते को तार-तार कर दिया और कानून के खौफ पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए। यहां दो दोस्तों पर अपने ही दोस्त को घर से बुलाकर जंगल में ले जाने और गोली मारकर उसकी हत्या करने का आरोप है। इससे भी ज्यादा दहलाने वाली बात यह है कि हत्यारों ने इस पूरी वारदात का लाइव वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।READ ALSO:-दशहरा-दिवाली का बंपर तोहफा! UP में AC बसों का किराया 10% सस्ता, योगी सरकार ने दी बड़ी राहत
\r\n\r\n\r\n\r\n
दोस्ती, धोखा और मौत की दास्तां
\r\n\r\nयह पूरी कहानी लिसाड़ी गेट क्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय आदिल उर्फ रिहान की है, जो कपड़े बेचने का काम करता था। पुलिस जांच के अनुसार, मंगलवार दोपहर आदिल के दो दोस्त हमजा और जुलकमर उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि दोनों उसे लोहिया नगर के नरहाडा जंगल में ले गए, जहां पहले उसे शायद बेहोश किया गया और फिर उसी की पिस्टल से उसके शरीर में तीन गोलियां उतार दी गईं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
हत्या का 'लाइव' प्रसारण, कानून का कोई डर नहीं
\r\n\r\nहत्यारों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने इस जघन्य अपराध को अंजाम देते हुए उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक नीचे जमीन पर पड़े आदिल को पिस्तौल से गोली मार रहा है। इस वीडियो ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
जंगल में मिला शव, मचा हड़कंप
\r\n\r\nबुधवार सुबह जब नरहाडा गांव के लोग जंगल की तरफ गए, तो उन्होंने एक नलकूप के पास आदिल का गोली लगा शव पड़ा देखा। शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो सकी, लेकिन दोपहर तक परिवार वालों ने शव की शिनाख्त कर ली, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
कातिलों की तलाश में जुटीं तीन टीमें
\r\n\r\nमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पुलिस की टीमें आदिल को घर से बुलाने वाले दोनों दोस्तों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो और फोटो इस केस में सबसे बड़ा सबूत है, जिसके आधार पर पुलिस हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
Sabse pehle comment karne wale banein.