मेरठ। मछली पकड़ने को लेकर शुरू हुए एक छोटे से विवाद ने मेरठ के सालावा गांव में मंगलवार देर रात सांप्रदायिक संघर्ष का रूप ले लिया। इस खूनी भिड़ंत में एक पक्ष के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से आठ को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए चार थानों की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तैनात किया गया है।READ ALSO:-मेरठ में प्रेम प्रसंग का खूनी अंत: छात्रा के बॉयफ्रेंड-एक्स बॉयफ्रेंड में भिड़ंत, पहले लात-घूंसे फिर चली गोली
\r\n\r\n\r\n\r\n
ऐसे शुरू हुआ दो गुटों में संघर्ष
\r\n\r\nयह विवाद सोमवार को तब शुरू हुआ जब गांव के नाले में मछली पकड़ने को लेकर अबरार पक्ष और राजपूत समाज के कुछ लोगों में कहासुनी हो गई थी। मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे यह विवाद फिर भड़क उठा। राजपूत समाज के कुछ युवक (कपिल, प्रिंस और शिवम) गांव में ही एक डेरी पर बैठे थे, तभी आरिफ और उसका भाई सत्तार वहां आ गए। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।
\r\n\r\n\r\n\r\n
आरिफ और सत्तार वहां से भागकर अपने घर में घुस गए। जब दूसरे पक्ष के युवकों ने उनका दरवाजा खुलवाना चाहा, तो सत्तार ने घर के भीतर से बल्लम (एक तरह का भाला) से हमला कर दिया। इस हमले में नौ युवक घायल हो गए।
\r\n\r\n\r\n\r\n
बल्लम से हमला और दोनों ओर से पथराव
\r\n\r\nबल्लम से हमला होते ही हंगामा मच गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते जमकर पथराव शुरू हो गया, जिससे गांव में भगदड़ मच गई। हमले में घायल हुए युवकों में कपिल, प्रिंस उर्फ छोटू, शिवम, अमरपाल सिंह, रवि कुमार, अनिल, राहुल, मंजीत और विनीत चौहान शामिल हैं। इनमें से आठ लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
\r\n\r\nघटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात राकेश मिश्रा और सीओ के साथ चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 लोग हिरासत में
\r\n\r\nपुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरिफ समेत सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। गांव में किसी भी तरह के और विवाद को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.