बिजनौर (शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौर)
\r\n\r\nबिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोशल मीडिया पर 'रील' बनाकर वायरल होने की सनक में युवाओं द्वारा कानून की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगीना देहात थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने स्कूल से लौट रहे एक छात्र और छात्रा को बीच रास्ते में रोककर न केवल उनके साथ अभद्रता की, बल्कि इस पूरी शर्मनाक घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।READ ALSO:-मेरठ: नेक्सा शोरूम पर किसानों का महाधरना! 4 लाख एडवांस देकर भी बेटी की शादी की गाड़ी गायब, जमकर हुआ हंगामा
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\nघटना 10 अक्टूबर, 2025 की है, जब एक छात्र अपनी सहपाठी छात्रा के साथ स्कूल से घर लौट रहा था। तभी नगीना देहात थाना क्षेत्र के कोटकादर गांव निवासी तीन युवकों - आवेश, आकिब और अरफात - ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने दोनों के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की। हद तो तब हो गई जब इन मनचलों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन से बना लिया और बाद में उसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया, ताकि छात्र-छात्रा को बदनाम किया जा सके।
\r\n\r\n\r\nघटना 10 अक्टूबर, 2025 की है, जब एक छात्र अपनी सहपाठी छात्रा के साथ स्कूल से घर लौट रहा था। तभी नगीना देहात थाना क्षेत्र के कोटकादर गांव निवासी तीन युवकों - आवेश, आकिब और अरफात - ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने दोनों के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की। हद तो तब हो गई जब इन मनचलों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन से बना लिया और बाद में उसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया, ताकि छात्र-छात्रा को बदनाम किया जा सके।
\r\n\r\n\r\n\r\n#BijnorPolice
\r\n— Bijnor Police (@bijnorpolice) October 13, 2025
\r\nथाना नगीना देहात पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 227/25 धारा 115(2)351(2)/352 बीएनएस व धारा 66(E) आई0टी0 से संबंधित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।#UPPolice pic.twitter.com/JBkBzcwxRp
\r\n\r\n
पुलिस का त्वरित एक्शन, सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी
\r\nवीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित छात्र ने हिम्मत दिखाते हुए 13 अक्टूबर, 2025 को थाना नगीना देहात में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मु.अ.सं. 227/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 351(2)/352 और आईटी एक्ट की धारा 66(E) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
\r\n\r\n\r\nवीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित छात्र ने हिम्मत दिखाते हुए 13 अक्टूबर, 2025 को थाना नगीना देहात में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मु.अ.सं. 227/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 351(2)/352 और आईटी एक्ट की धारा 66(E) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर, थाना नगीना देहात पुलिस की एक टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
\r\n\r\n- \r\n
- आवेश पुत्र जमशेद \r\n
- आकिब पुत्र इनाम \r\n
- अरफात पुत्र अशरफ \r\n
(सभी आरोपी ग्राम कोटकादर, थाना नगीना देहात, बिजनौर के निवासी हैं।)
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को उप-निरीक्षक हिमांशू कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सुनील मलिक, सलीम जावेद और कांस्टेबल आशीष धामा की टीम ने अंजाम दिया। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया के दुरुपयोग और युवाओं में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Sabse pehle comment karne wale banein.