लखनऊ में 11वीं की छात्रा से गैंगरेप की दिल दहलाने वाली घटना। बहन के घर से लौट रही किशोरी को 5 दरिंदों ने बनाया शिकार। पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
Published at : 12 Oct 2025, 06:40 AM
Updated at : 11 Sep 2026, 06:02 PM
विज्ञापन
विज्ञापन
Daylight Horror in Lucknow Class 11 Girl Assaulted by 5 Men Main Accused Shot in Police Encounter
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर दहल गई है। बंथरा थाना क्षेत्र में शनिवार को इंसानियत को शर्मसार करते हुए 5 दरिंदों ने 11वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला। दुस्साहसिक घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब किशोरी अपनी बहन से मिलकर घर लौट रही थी। दरिंदों के चंगुल से छूटने के बाद लहूलुहान और बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता ने जब आपबीती सुनाई तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।READ ALSO:-बंगाल फिर शर्मसार! दुर्गापुर में MBBS छात्रा से गैंगरेप, दोस्त छोड़कर भागा, दरिंदों ने जंगल में घसीटा, 3 गिरफ्तार, 2 अब भी फरार
\r\n\r\n
\r\n\r\n
राजधानी में दिनदहाड़े गैंगरेप की सूचना फ्लैश होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आला अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने रातभर चले ऑपरेशन में मुख्य आरोपी समेत दो को दबोच लिया है, जिसमें से एक को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है।
\r\n\r\n
\r\n
दिनांक 11.10.2025 को बालिका से दुष्कर्म की सूचना पर नामज़द अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर 5 टीमों का गठन कर मात्र 08 घंटे में ही अभियुक्त ललित कश्यप को मुठभेड़ के पश्चात एवं मेराज को गिरफ्तार किया गया है। अन्य वांछित अभियुक्तों की शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी । pic.twitter.com/5TCI7zgNyf
क्या है पूरा मामला: बहन के घर से लौटते वक्त दरिंदगी
\r\n\r\n
डीसीपी दक्षिणी निपुण कुमार अग्रवाल के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता बंथरा इलाके के ही एक कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी बड़ी बहन के घर गई थी। वहां से लौटते समय बनी-मोहान रोड पर स्थित हरौनी पेट्रोल पंप के पास घात लगाए बैठे 4-5 युवकों ने उसे जबरन रोक लिया।
किशोरी कुछ समझ पाती, इससे पहले ही दरिंदों ने उसे पास के एक सुनसान इलाके में खींच लिया। वहां उन्होंने किशोरी को डरा-धमका कर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। हैवानियत की हदें पार करने के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
\r\n\r\n
\r\n\r\n
पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: मुठभेड़, गिरफ्तारी और छापेमारी
\r\n\r\n
किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार वाले उसे लेकर तत्काल हरौनी पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी निपुण अग्रवाल, एडीसीपी बसंत कुमार और एसीपी विकास पांडे समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
\r\n\r\n
\r\n\r\n
आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
\r\n\r\n
\r\n\r\n
\r\n
\r\n
मुख्य आरोपी ललित: पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर सरोजनीनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
\r\n
\r\n
\r\n
दूसरा आरोपी मेराज: उसे पुलिस ने हरौनी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।
\r\n
\r\n
\r\n\r\n
\r\n\r\n
पुलिस अब वारदात में शामिल ललित के साथी छोटू और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सभी दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Khabreelal को Support करें
अपनी इच्छा के अनुसार सहयोग करें और हमें निष्पक्ष, स्थानीय एवं जनहित की खबरें लगातार आप तक पहुंचाने में मदद करें।
Sabse pehle comment karne wale banein.