गाजियाबाद, 3 अक्टूबर 2025:
\r\n\r\n
खाकी को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला गाजियाबाद से सामने आया है, जहां न्याय दिलाने की कसमें खाने वाले एक दरोगा पर ही एक युवती से रेप करने, उसका यौन शोषण करने और धोखा देकर शादी करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने दरोगा की सच्चाई का पता चलने पर विरोध किया, तो अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके आदेश पर अब आरोपी दरोगा के खिलाफ लोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।READ ALSO:-'हम सिर काट भी सकते हैं...', मुंबई से भड़काऊ रील बनाने वाले मुजफ्फरनगर के नदीम पर FIR, गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मदद के बहाने शुरू हुआ शोषण का सिलसिला
\r\n\r\n
पीड़िता के अनुसार, यह दर्दनाक कहानी साल 2019 में शुरू हुई जब उसके परिवार का किसी से झगड़ा हुआ था। मामले की विवेचना के लिए तत्कालीन साहिबाबाद थाने में तैनात दरोगा जय सिंह निगम उनके घर आया। पीड़िता का आरोप है कि दरोगा ने केस में पूरी मदद करने का भरोसा दिलाया और इसी बहाने उसे शालीमार पुलिस चौकी ले जाकर पहली बार उसके साथ रेप किया। इसके बाद यह सिलसिला चल पड़ा। आरोपी दरोगा उसे गाजियाबाद की बंथला चौकी समेत कई अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर एक साल से अधिक समय तक बलात्कार करता रहा।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
'कुंवारा हूं' कहकर लूटी अस्मत, कराया गर्भपात
\r\n\r\n
जब भी पीड़िता इस हैवानियत का विरोध करती, तो आरोपी दरोगा खुद को कुंवारा बताकर उससे शादी करने का वादा करने लगता। पीड़िता ने बताया, "वह तरह-तरह के झांसे देकर मेरा यौन शोषण करता रहा।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। जब उसने दरोगा पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने बदनामी का डर दिखाकर एक डॉक्टर से गर्भपात की दवा खिलवा दी। वह लगातार परिवार में परेशानी और ट्रांसफर का बहाना बनाकर शादी को टालता रहा।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
धोखे से शादी और फिर हत्या की धमकी
\r\n\r\n
पीड़िता ने जब अपनी जिंदगी बर्बाद होने और अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही, तो दबाव में आकर दरोगा जय सिंह ने 1 जुलाई 2024 को गाजियाबाद के एक आर्य समाज मंदिर में उससे शादी कर ली और अगले ही दिन शादी का रजिस्ट्रेशन भी करा दिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पीड़िता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उसे पता चला कि दरोगा पहले से शादीशुदा है। इस धोखे के बाद जब पीड़िता ने 24 जुलाई 2024 को गाजियाबाद कमिश्नरेट में शिकायत की, तो आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके उलट, दरोगा उसे धमकाने लगा। पीड़िता ने कहा, "उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि जिंदगी प्यारी नहीं है क्या।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR
\r\n\r\n
पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़िता ने 26 जून 2025 को गाजियाबाद कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल FIR दर्ज करने का आदेश दिया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर लोनी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी दरोगा जय सिंह इस समय बरेली जिले में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन