IMD Weather Update के अनुसार, भारत के विभिन्न राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत तक 4 से 9 अक्टूबर के बीच बारिश, आंधी और गरज-चमक की संभावना जताई है। एक तरफ जहां उत्तर-पश्चिम भारत, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई जारी है, वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है।

दिल्ली-एनसीआर में हवा में घुली ठंडक, 6 अक्टूबर से बारिश की संभावना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्र में सर्दियों के आगमन से पहले शाम के समय हवा में हल्की ठंडक महसूस की जाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 अक्टूबर को दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। दिन के समय 22 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि 6 से 9 अक्टूबर के बीच दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट मौसम विभाग ने दक्षिण भारतीय राज्यों में 4 से 6 अक्टूबर के दौरान भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है:

  • केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी: इन क्षेत्रों में 4 से 6 अक्टूबर के बीच कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे और हवा के झोंकों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

  • कर्नाटक: राज्य में 5 और 6 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

उत्तर और पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर भारत के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा:

  • उत्तर प्रदेश: राज्य के कई हिस्सों में 4 से 8 अक्टूबर के बीच बारिश होने की प्रबल संभावना है।

  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड: 5 से 9 अक्टूबर के दौरान कई स्थानों पर तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: 4 अक्टूबर से बादल छाए रहने और 6 से 8 अक्टूबर के बीच बारिश का अनुमान है।

  • पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़: 6 से 9 अक्टूबर के बीच बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत का हाल बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 3 से 9 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। झारखंड में 5 से 9 अक्टूबर और बिहार में 6 से 9 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश होगी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश सहित पूर्वोत्तर राज्यों में 4 से 9 अक्टूबर के दौरान हल्की से भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें