Mad Sandhu Murder ने पंजाब सहित पूरे सोशल मीडिया और फैशन जगत में सनसनी फैला दी है। पंजाब के अमृतसर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शहर में मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मेकअप आर्टिस्ट और LGBTQ+ समुदाय के प्रमुख चेहरे मैड संधू की दिनदहाड़े गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्हें पिछले कई दिनों से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।

दिनदहाड़े बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे की है। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ADCP) सिरिवेनेला के मुताबिक, बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात हमलावरों ने मैड संधू पर अचानक गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। गंभीर रूप से घायल मैड संधू सड़क पर लहूलुहान हालत में गिरे पड़े मिले। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हत्या के पीछे की असल वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Image

कौन थे इन्फ्लुएंसर मैड संधू? मैड संधू का असली नाम मधुसूदन था। वह पंजाब के एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ-साथ LGBTQ+ समुदाय का एक जाना-माना और मुखर चेहरा थे। वे अपने पॉडकास्ट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैशन, मेकअप, फिल्म इंडस्ट्री, जेंडर इक्वेलिटी और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर पूरी बेबाकी से अपनी राय रखते थे। अपनी पहचान को लेकर वे हमेशा खुलकर जीते थे और सोशल मीडिया पर होने वाली होमोफोबिक ट्रोलिंग का पब्लिकली करारा जवाब देते थे। उनका साफ कहना था कि भगवान ने उन्हें जैसा बनाया है, वे उसी रूप में खुद को स्वीकार करते हैं।

फैशन और फिल्म इंडस्ट्री में बनाया था मुकाम मैड संधू ने अपने करियर की शुरुआत फैशन इंडस्ट्री से की थी। उन्होंने शुरुआत में मुंबई और पंजाब में स्टाइलिस्ट और फिल्मों में असिस्टेंट कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर अपनी पहचान बनाई। इसके बाद इंस्टाग्राम रील्स और लग्जरी लाइफस्टाइल से जुड़े वायरल वीडियो के जरिए वे रातों-रात मशहूर हो गए। सामाजिक मान्यताओं और पॉप कल्चर पर उनकी बेबाक टिप्पणियों को काफी पसंद किया जाता था। इसके अलावा उन्होंने ‘ओए भोले ओए’ जैसी कुछ पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग भी की थी। उनकी अचानक हुई इस निर्मम हत्या से उनके फैंस भारी सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें