UP Officers Transfer की प्रक्रिया के तहत शनिवार को उत्तर प्रदेश शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य स्तर पर कुल 23 अफसरों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस सूची में मेरठ जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। मेरठ के अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश कुमार सिंह को अब महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को प्रतीक्षारत भी किया गया है।

किन अधिकारियों को कहां मिली नई जिम्मेदारी? तबादला सूची के अनुसार, मेरठ में कई पदों पर बदलाव हुए हैं:

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले रद्द हो गया था बृजेश सिंह का तबादला गौरतलब है कि एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह के तबादले की सुगबुगाहट पहले भी हुई थी। कुछ दिनों पूर्व जारी एक तबादला सूची में उनका नाम शामिल था, लेकिन बाद में शासन स्तर से उनका स्थानांतरण रोक दिया गया था। उस समय अयोध्या से अनिरुद्ध प्रताप सिंह उनके स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे थे। बृजेश सिंह का तबादला रद्द होने के बाद अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर में एडीएम (वित्त) का पदभार सौंप दिया गया था। अब बृजेश सिंह को मेडा में यह नई और अहम जिम्मेदारी दी गई है।

अर्पित गुप्ता के हटने से खाली था मेडा सचिव का पद मेरठ विकास प्राधिकरण में सचिव का पद पिछले कुछ दिनों से रिक्त चल रहा था। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में सेंट्रल मार्केट से जुड़े अवैध निर्माण के प्रकरण की सुनवाई चल रही है। 23 सितंबर को इस मामले में अवैध निर्माणों की सही सूची कोर्ट में दाखिल न कर पाने पर शासन ने तत्कालीन सचिव अर्पित गुप्ता की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था, जिसके चलते मेडा सचिव का पद खाली था। अब बृजेश कुमार सिंह के आने से इस पद पर नियुक्ति पूरी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें