Meerut School Safety Audit कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों को सुरक्षित बनाने की दिशा में अहम कदम उठाए जा रहे हैं। शनिवार (03 अक्टूबर) को मेरठ ब्लॉक के फफूंडा और काजीपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्कूल सुरक्षा ऑडिट और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और विद्यालय परिसरों को आपदा के अनुकूल सुरक्षित बनाना है।
सर्पदंश और आकाशीय बिजली से बचाव के तरीके ऑडिट के बाद आयोजित प्रशिक्षण सत्र में आपदा विषय विशेषज्ञ मुकन्द वल्लभ शर्मा ने छात्र-छात्राओं और स्टाफ को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने आकाशीय बिजली कड़कने के दौरान पेड़, तालाब और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही हिदायत दी कि ऐसी स्थिति में किसी भी धातु या लोहे की वस्तु को हाथ में न रखें।

सर्पदंश (सांप काटने) के मामलों पर जागरूकता फैलाते हुए शर्मा ने स्पष्ट किया कि अज्ञानता के कारण लोग अक्सर झाड़-फूंक या सपेरों के चक्कर में कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। सांप काटने पर तुरंत मरीज को नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए और काटे गए स्थान को साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिए। इसके अलावा शीतलहर, लू, सड़क सुरक्षा और बाढ़ से बचाव के तरीके भी समझाए गए। वहीं, अग्नि विशेषज्ञ संकेत तोमर ने अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

जोनल कोऑर्डिनेटर ने किया ऑडिट कार्य का निरीक्षण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जोनल कोऑर्डिनेटर देवेन्द्र सिंह ने फफूंडा उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर ऑडिट कार्यों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मेरठ के डीसी नरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। विद्यालयों का सुरक्षा ऑडिट सिविल इंजीनियर केशव कुमार, आपदा विशेषज्ञ मुकुंद वल्लभ शर्मा और फायर एक्सपर्ट संकेत तोमर की संयुक्त टीम द्वारा किया गया।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
ऑनलाइन भेजी गई ऑडिट रिपोर्ट फफूंडा स्कूल की प्रधानाचार्य शीला कुमारी और काजीपुर की प्रधानाचार्य पुष्पा रानी की मौजूदगी में ऑडिट टीम ने स्कूल की सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। टीम ने रसोई घर, शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई, दिव्यांग छात्रों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, कक्षाओं, गतिविधि कक्ष और मुख्य गेट की स्थिति जांची। स्कूलों में जिन भी आवश्यक सुविधाओं की कमी पाई गई, उसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उत्तर प्रदेश शासन को ऑनलाइन प्रेषित कर दी गई है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सिंह सहित दोनों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं (अंजू शर्मा, अर्चना शर्मा, सीमा कुमारी, राजेश कुमारी, चंचल शर्मा आदि), रसोइया और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Sabse pehle comment karne wale banein.