Moradabad Congress Councillor Husband Suicide ने इलाके में सनसनी फैला दी है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र की मियां कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक घटना घटी। नगर निगम के वार्ड 69 से वर्तमान कांग्रेस पार्षद रूबी के पति सद्दाम हुसैन ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात करीब 2 बजे शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दो शादियों की वजह से पारिवारिक कलह मूल रूप से अमरोहा जिले के रहने वाले सद्दाम हुसैन काफी समय से मुरादाबाद की मियां कॉलोनी में निवास कर रहे थे। परिवार के सदस्यों के अनुसार, सद्दाम ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी का नाम शमा है, जबकि दूसरी पत्नी रूबी वर्तमान में वार्ड 69 से पार्षद हैं। दोनों पत्नियां मियां कॉलोनी में ही अलग-अलग घरों में रहती हैं। सद्दाम खुद भी राजनीति में सक्रिय थे और साल 2017 में वार्ड 17 से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद चुने गए थे। परिजनों का कहना है कि दोनों पत्नियों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, जिसके कारण सद्दाम के घर में रोजमर्रा की पारिवारिक कलह बनी रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कॉल पर कहा अलविदा, फिर लगा लिया फंदा शुक्रवार रात करीब एक बजे भी सद्दाम और उनकी पत्नी के बीच तीखी नोकझोंक होने की बात सामने आई है। इस झगड़े के बाद सद्दाम बुरी तरह टूट गए। बताया जा रहा है कि अपनी जान देने से ठीक पहले उन्होंने अपनी पहली पत्नी को वीडियो कॉल किया। कॉल पर उन्होंने अपनी पत्नी को हमेशा के लिए अलविदा कहा और उसके बाद कमरे में जाकर फांसी के फंदे पर झूल गए।

कांग्रेस नेताओं का लगा जमावड़ा देर रात कमरे में सद्दाम की लाश फंदे से लटकती हुई मिली। घटना की जानकारी जैसे ही बाहर आई, इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता हाजी इकराम कुरैशी सहित स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें