कानपुर/नई दिल्ली. ट्रेन से सफर करने वाले करोड़ों रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे की ओर से एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है। अब तक केवल आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों को मिलने वाली 10 लाख रुपये तक के दुर्घटना बीमा (Accident Insurance) की सुविधा का दायरा रेलवे ने बढ़ा दिया है। अब स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से भी आरक्षित टिकट बनवाकर यूपीआई (UPI) या डिजिटल माध्यमों से भुगतान करने वाले यात्रियों को भी यह 10 लाख रुपये तक का सुरक्षा कवच प्रदान किया जाएगा।
डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) डॉ. शिवम शर्मा ने इस नई व्यवस्था की पुष्टि करते हुए बताया कि आईआरसीटीसी से ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर मिलने वाला बीमा और अन्य सभी सुरक्षा सुविधाएं अब रेलवे काउंटर से आरक्षित टिकट लेकर डिजिटल भुगतान करने वाले यात्रियों को भी दी जा रही हैं। रेलवे प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम यात्रियों को काउंटर पर नकद (Cash) के स्थान पर डिजिटल पेमेंट (जैसे QR कोड, UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड) का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶मात्र 45 पैसे में मिलेगा 10 लाख का बीमा कवर इस दुर्घटना बीमा सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रक्रिया और शर्तें बेहद आसान रखी गई हैं:
मामुली फीस: इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को प्रति टिकट मात्र 45 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →सभी ऑफर देखें →मोबाइल नंबर अनिवार्य: टिकट बनवाते समय यात्री के पास एक्टिव मोबाइल नंबर होना जरूरी है, जिस पर बीमा पॉलिसी का मैसेज भेजा जा सके।
सहमति की प्रक्रिया: काउंटर पर डिजिटल माध्यम से पेमेंट करते समय क्लर्क यात्री से बीमा लेने की सहमति मांगेगा। यदि यात्री सहमति देता है, तो 45 पैसे जुड़ जाएंगे। यदि कोई यात्री बीमा नहीं लेना चाहता है, तो उसे स्पष्ट रूप से मना करना होगा।
70% यात्री अभी भी देते हैं कैश, कानपुर से हुई शुरुआत रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान समय में भी रेलवे स्टेशनों के रिजर्वेशन काउंटर से आरक्षित टिकट बनवाने वाले करीब 70 प्रतिशत से अधिक यात्री नकद (Cash) ही भुगतान करते हैं। इसी आदत को बदलने और देश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है।
इस सुविधा का असर अब धरातल पर भी दिखने लगा है। कानपुर सेंट्रल (Kanpur Central) रेलवे स्टेशन पर टिकट बनवाने वाले यात्रियों ने इस नई योजना का बड़े पैमाने पर लाभ उठाना शुरू कर दिया है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शाम 5 बजे तक दर्जनों यात्रियों ने क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन पेमेंट किया और मात्र 45 पैसे देकर अपने सफर के लिए 10 लाख रुपये के बीमा का विकल्प चुना।
Sabse pehle comment karne wale banein.