नई दिल्ली. अगर आपका घर या ऑफिस किसी टोल प्लाजा के नजदीक है और आपको रोजाना काम के सिलसिले में उसे पार करना पड़ता है, तो आपके लिए एक बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag Annual Pass New Rules में एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव किया है। आगामी 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए एक नए 'एनुअल कंसेशनल पास' (Annual Concessional Pass) की शुरुआत की जा रही है, जिससे वाहन चालकों को बार-बार टोल टैक्स देने के झंझट से मुक्ति मिलेगी।
1 नवंबर से लागू होंगे ये नए नियम केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने हाल ही में (26 अक्टूबर को) 'राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2008' में संशोधन की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत, 1 नवंबर से टोल प्लाजा के 20 किमी के भीतर रहने वाले निवासियों के लिए नए शुल्क तय किए गए हैं।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶शहर के बाहर के टोल प्लाजा: यदि टोल प्लाजा शहर की सीमा से बाहर स्थित है, तो स्थानीय निवासियों के लिए सालाना पास की फीस 1500 रुपए तय की गई है।
शहर के अंदर के टोल प्लाजा: यदि टोल प्लाजा शहर के अंदर स्थित है, तो यह सालाना पास 3000 रुपए में बनेगा। इन नई दरों से रोजाना आवाजाही करने वाले नौकरीपेशा लोगों और कारोबारियों को आर्थिक रूप से बड़ी बचत होगी।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
किसे और कैसे मिलेगा इस पास का फायदा? मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, इस नए पास को बनवाने के लिए कुछ स्पष्ट शर्तें रखी गई हैं:
यह पास कमर्शियल वाहनों के लिए नहीं है; यह केवल निजी (Personal) गाड़ी वालों के लिए ही जारी किया जाएगा।
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →सभी ऑफर देखें →इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपके वाहन पर एक एक्टिव 'फास्टैग' (FASTag) होना अनिवार्य है।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें Join ›आवेदक का घर संबंधित टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में होना चाहिए।
यह पास एक 'यूनिवर्सल पास' नहीं है। यह सिर्फ उसी एक टोल प्लाजा पर मान्य होगा, जिसके लिए इसे विशेष रूप से बनवाया गया है।
यूपी के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत इन नए नियमों का सीधा फायदा उत्तर प्रदेश के लोगों को मिलने जा रहा है। वर्तमान में यूपी में NHAI के 135 टोल प्लाजा संचालित हो रहे हैं। 1 नवंबर से इन सभी 135 टोल प्लाजा पर यह नई सुविधा लागू हो जाएगी। इससे विशेषकर उन लोगों को भारी राहत मिलेगी जिन्हें रोजाना अपनी पढ़ाई, नौकरी या व्यापार के लिए इन टोल प्लाजा को पार करना पड़ता है।
200 ट्रिप वाला एनुअल पास भी है उपलब्ध उन लोगों के लिए जो टोल के 20 किमी के दायरे में नहीं रहते, लेकिन अक्सर नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं, NHAI का एक अन्य फास्टैग एनुअल पास पहले से मौजूद है। इस पास के तहत ₹3075 का एकमुश्त पेमेंट करके आप सालभर में 200 बार तक संबंधित टोल को पार कर सकते हैं। यह विकल्प उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो नियमित रूप से एक शहर से दूसरे शहर अप-डाउन करते हैं।
Sabse pehle comment karne wale banein.