नई दिल्ली. देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) यानी दिल्ली-मेरठ 'नमो भारत' (Namo Bharat) कॉरिडोर ने अपनी बेहतरीन यात्री सुविधाओं के दम पर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। Namo Bharat Awards के तहत, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया (UMI) कॉन्फ्रेंस एंड एक्सपो 2026 में दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

'बेस्ट पैसेंजर सर्विसेज' और 'बेस्ट एग्जीबिटर' का मिला खिताब सम्मेलन के दौरान एनसीआरटीसी को यात्रियों की सुविधाओं और उनकी संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए ‘बेस्ट पैसेंजर सर्विसेज एंड सेटिस्फैक्शन’ (Best Passenger Services and Satisfaction) का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही, निगम को अर्बन मोबिलिटी एक्सपो में लगाई गई अपनी भव्य प्रदर्शनी के लिए भी प्रथम पुरस्कार हासिल हुआ है। यह लगातार दूसरा साल है जब एनसीआरटीसी ने UMI में ‘बेस्ट एग्जीबिटर’ का खिताब अपने नाम किया है।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

प्रदर्शनी में दिखाई उन्नत तकनीक की झलक एनसीआरटीसी को प्रदर्शनी में यह प्रथम पुरस्कार दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के तेजी से विकास और इसके सफल क्रियान्वयन को बेहतरीन तरीके से दर्शाने के लिए मिला है। इस भव्य प्रदर्शनी में आधुनिक बुनियादी ढांचे, उन्नत तकनीक (Advanced Technology), परिवहन के विभिन्न साधनों के निर्बाध एकीकरण (Multi-Modal Integration) और ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) से जुड़ी पहलों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 1.1 लाख से ज्यादा यात्री कर रहे सफर नमो भारत ट्रेन ने दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच आवागमन को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। अक्टूबर 2023 में इसका परिचालन शुरू होने के बाद से अब तक दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर 4.8 करोड़ से अधिक यात्राएं (Ridership) दर्ज की जा चुकी हैं। वर्तमान में, प्रतिदिन 1.1 लाख से अधिक यात्री शिक्षा, रोजगार और कारोबार के लिए इस तेज और सुरक्षित सेवा का लाभ उठा रहे हैं। हाल ही में इस कॉरिडोर पर एक दिन में सर्वाधिक 1.68 लाख यात्रियों के सफर करने का रिकॉर्ड भी दर्ज किया गया था।

सभी परिवहन साधनों से है कनेक्ट नमो भारत कॉरिडोर की सबसे बड़ी खासियत इसकी कनेक्टिविटी है। इसे दिल्ली-एनसीआर के मेट्रो नेटवर्क, भारतीय रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों (ISBT) और सिटी बसों जैसे सार्वजनिक परिवहन साधनों से सीधे जोड़ा गया है। इससे न केवल शहर के भीतर बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी आवागमन बेहद सुगम हो गया है। सड़क यातायात के भारी दबाव और खराब मौसम (जैसे बारिश या स्मॉग) के दौरान भी नमो भारत लोगों के लिए एक विश्वसनीय और बेहतरीन वैकल्पिक साधन बनकर उभरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें