मुंबई. बॉलीवुड की मशहूर फ्रैंचाइजी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के 14 साल पूरे होने के मौके पर धर्माटिक एंटरटेनमेंट और करण जौहर ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। Student of the Year After Dark Trailer आधिकारिक रूप से रिलीज कर दिया गया है। इस नई वेब सीरीज में शनाया कपूर डबल रोल (आयशा मलिक और अदिति) में नजर आ रही हैं। थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर यह सीरीज 13 नवंबर 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम होगी।
सेंट टेरेसा में ग्लैमर नहीं, इस बार मर्डर मिस्ट्री सीरीज की कहानी एक बार फिर मशहूर 'सेंट टेरेसा हेरिटेज स्कूल' पर आधारित है, जिसे पहली दो बॉलीवुड फिल्मों में दिखाया गया था। हालांकि, इस बार माहौल सिर्फ ग्लैमरस न होकर गहरा, रहस्यमयी और खतरनाक है। ट्रेलर की शुरुआत सेंट टेरेसा के छात्रों की एक पार्टी से होती है, जिसमें आयशा मलिक (शनाया कपूर) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाती है और उसकी डेड बॉडी 'बाराखली लेक' में मिलती है। आयशा की मौत के बाद उसकी जुड़वा बहन 'अदिति' सेंट टेरेसा स्कूल में एडमिशन लेती है ताकि वह अपनी बहन के कातिल का पर्दाफाश कर सके।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶कातिल कौन? जेलस बेस्टी या फिर परफेक्ट बॉयफ्रेंड? अदिति की जांच के दौरान आयशा के फ्रेंड सर्कल के 4 मुख्य संदिग्ध सामने आते हैं— द जेलस बेस्टी (The Jealous Bestie), द रिजेक्टेड लवर (The Rejected Lover), द साइको रूममेट (The Psycho Roommate) और द परफेक्ट बॉयफ्रेंड (The Perfect Boyfriend)। इसके अलावा अदिति को एक सीक्रेट बैच मिलता है, जिससे पता चलता है कि सेंट टेरेसा में एक सीक्रेट प्रतियोगिता चल रही है, जिसका नाम 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' है। इस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी 'स्क्विड गेम' जैसे परिधान पहनते हैं और इसका अंजाम सीधा मौत से जुड़ा लगता है।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›🏪 आपके शहर के ऑफर
तगड़ी स्टारकास्ट और रीमा माया का निर्देशन धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस वेब सीरीज का निर्देशन रीमा माया ने किया है। शनाया कपूर के साथ इस सीरीज में अभिनव सिंह, दिविक शर्मा, मान्या ग्रोवर, दीया दमानी, आदि मलिक, शीबा चड्ढा और विवेक गोम्बर जैसे कलाकार नजर आएंगे। 13 नवंबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने वाली यह सीरीज सस्पेंस, थ्रिलर और यूथ ड्रामा के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन एंटरटेनमेंट पैकेज साबित होने वाली है।
Sabse pehle comment karne wale banein.