नई दिल्ली. सोशल मीडिया के दौर में फर्जी खबरों और अफवाहों का तेजी से फैलना आम बात हो गई है। हाल ही में इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ₹1000 का नया नोट जारी होने की एक खबर और वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसने देश की आम जनता के बीच भारी असमंजस की स्थिति पैदा कर दी। वीडियो में पीले रंग का एक चमचमाता हुआ ₹1000 का नोट दिखाया गया, जिसे लेकर दावा किया जा रहा था कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इसे बाजार में उतारने जा रहा है। अब केंद्र सरकार की आधिकारिक प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक यूनिट (PIB Fact Check) ने इस New Rs 1000 Note Fake Claim पर से पर्दा उठाते हुए सच्चाई सामने रखी है।

PIB Fact Check ने कहा- दावा पूरी तरह फर्जी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट ने त्वरित कार्रवाई की और सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर इस भ्रामक खबर का खंडन किया। पीआईबी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कई सोशल मीडिया पोस्ट्स और वीडियो में यह झूठा दावा किया जा रहा है कि ₹1000 का नया नोट जारी किया गया है।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

सरकार ने साफ किया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ₹1000 के नए बैंकनोट को जारी करने के संबंध में कोई भी घोषणा नहीं की है। इसके साथ ही सरकार ने देश के नागरिकों से अपील की है कि वे बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के सोशल मीडिया पर तैर रही ऐसी किसी भी भ्रामक खबर को शेयर न करें और केवल रिजर्व बैंक या सरकारी स्रोतों की सूचना पर ही भरोसा करें। संदिग्ध दावों की सूचना के लिए पीआईबी ने अपना हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी साझा किया है।

क्या है भारतीय करेंसी का मौजूदा इतिहास? उल्लेखनीय है कि 8 नवंबर 2016 को हुई ऐतिहासिक नोटबंदी के दौरान काले धन, भ्रष्टाचार और जाली नोटों के नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए तत्कालीन ₹500 और ₹1000 के नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद ₹500 का नया नोट तो महात्मा गांधी (नई) सीरीज के तहत दोबारा जारी किया गया, लेकिन ₹1000 के नोट को कभी वापस नहीं लाया गया।

₹1000 के नोट के स्थान पर सरकार ने ₹2000 का उच्च मूल्य का नोट पेश किया था, जिसे भी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई 2023 में सर्कुलेशन से वापस लेने की घोषणा कर दी थी।

वर्तमान में कौन से नोट हैं लीगल टेंडर? वर्तमान समय में भारत में महात्मा गांधी (नई) सीरीज के अंतर्गत केवल ₹10, ₹20, ₹50, ₹100, ₹200 और ₹500 के बैंकनोट ही कानूनी रूप से मान्य (Legal Tender) हैं और चलन में हैं। ₹1000 के किसी भी नए नोट को जारी करने की योजना फिलहाल रिजर्व बैंक या सरकार के पास नहीं है। अतः नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी वायरल तस्वीर या वीडियो के बहकावे में न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें